भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट श्रृंखला के दूसरे और आखिरी मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं| गौरतलब है कि यह मुकाबला शुक्रवार से हैदराबाद में खेला जाएगा| भारत ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है और दूसरे मुकाबले में भी उन्हे वेस्ट इंडीज की ओर से खास चुनौती मिलने की उम्मीद नहीं हैं|
वेस्ट इंडीज के लिए यह काफी बड़ी हार थी. विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और पदार्पण कर रहे पृथ्वी शा ने शतक लगाया था| यह जीत भारत के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक है| पहले भारत की सबसे बड़ी जीत अफगानिस्तान के खिलाफ आई थी जहां उन्होने एक पारी और 262 रनों से जीत अपने नाम की थी|
29 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में 72 टेस्ट मुकाबले खेलें हैं| उन्होने अब तक अपने करियर में कुल 24 शतक लगाए हैं| अगर वो 25 शतक लगाते हैं तब वे पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक़ की बराबरी कर लेंगे| इंजमाम ने अपने लंबे करियर में, 120 मुकाबलों में कुल 49.60 की औसत से 8830 रन बनाए हैं| वहीं कोहली ने अब तक केवल 72 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होने 54.66 की औसत से 6286 रन बनाए हैं|
कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 21 वें नंबर पर हैं| इस मामले में सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं| गौरतलब है कि सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मुकाबलों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं|
एकदिवसीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर हैं| उन्होने अब तक अपने करियर में कुल 35 शतक लगाए हैं| इस मामले में भी पहले नंबर पर सचिन ही हैं| उन्होने अपने पूरे करियर में कुल 49 शतक लगाए हैं| कोहली ने अब तक कुल 211 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिनमे उन्होने 58.20 की औसत से कुल 9779 रन बनाए हैं| इस साल के अंत तक कोहली अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कर लेंगे|
Note:-India Fantasy caters to sports enthusiasts who are willing to play on fantasy platform to win big. We provide fantasy previews for platforms such as
Dream11 but do not run any cash contests on our website.