90 रन बनाने के बाद भी रायडू ने बना दिया ये अनचाहा रिकॉर्ड

Published on: Feb 3, 2019 6:17 pm IST|Updated on: Feb 4, 2019 1:07 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वेलिंगटन में खेले गए 5वें वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत काफी ज्यादा खराब हुई थी। टीम इंडिया ने 18 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे। उस दौरान लग रहा था कि टीम इंडिया का हाल चौथे वनडे मैच जैसा हो रहा है।लेकिन इस बार अंबाती रायडू ने मोर्चा संभाला।

Credit : BCCI Twitter

शंकर और जाधव के साथ की पार्टनरशिप

रायडू ने विजय शंकर के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप की और टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए। लेकिन शंकर के रन आउट होने के बाद टीम इंडिया फिर से मुसीबत में फंसने लगी। इन सब मुश्किलों में रायडू ने छठे विकेट के लिए केदार जाधव के साथ 74 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद वो स्कोर को 200 के पास ले गए। ऐसे में लगा कि रायडू आज अपना चौथा शतक मारेंगे।

वो शतक लगाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। पहले उन्होंने मनरो के ओवर में 2 छक्के लगाए थे और फिर 44वें ओवर में वो मैट हेनरी के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे थे। पहली गेंद पर उन्होंने स्क्वेयर लेग की तरफ चौका लगाया।

Credit : BCCI Twitter

इस तरह हुए आउट

दूसरी गेंद जो कि ऑफ स्टंप के बाहर थी उसका पीछा करने चले गए। इस गेंद को वो एक्सट्रा कवर में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद स्वीपर कवर में चली गई और बोल्ट के हाथों वो कैच आउट हो गए। रायडू 113 गेंदों में 90 रन बनाकर ही आउट हो गए और वो अपना शतक बनाने का मौका चूक गए।

बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

अंबाती रायडू ने 90 और 100 रनों के बीच में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर आउट होने वाले पहले भारती बल्लेबाज बनने का अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है। रायडू के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 90 और 100 के बीच में आउट नहीं हुआ है।

Credit : CricBuzz

गौरतलब है कि इस पूरी सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है। इंग्लैंड के खिलाफ 2013 की सीरीज के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। इसके साथ ही रायडू के 90 रनों की पारी भारत की ओर से इस सीरीज में सर्वोच्च स्कोर है।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article