महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दिखाई अपनी बिजली से तेज रफ्तार, देखें वीडियो

Published on: Feb 10, 2019 3:08 pm IST|Updated on: Feb 10, 2019 3:08 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैमिलटन में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के ओपनर टिम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो की धुंआधार पारी ने महज 6 ओवरों में ही अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

धोनी ने दिलाई राहत की सांस

न्यूजीलैंड ने 6 ओवर के पहले पावरप्ले में ही बिना विकेट खोल कर 66 रन बना दिए। विकेट लिए जूझ रही टीम इंडिया को आखिरकार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने राहत की सांस दिलाई थी। धोनी ने कुलदीप की गेंद पर टिम सीफर्ट को अपनी स्टंप आउट किया। उनकी बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग देखने लायक थी।

https://twitter.com/DHONIism/status/1094502947596120065

धोनी ने 8वें ओवर में अपनी विकेटकीपिंग का जलवा दिखाया। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सीफर्ट कुलदीप यादव की गुगली पर चूक गए और धोनी ने पलक झपकते ही उनकी स्टंप्स उड़ा दी। लेग अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर पर डाला और उन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दिया।

सीफर्ट को किया था आउट

विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती कोई नई बात नहीं है। वो हर दूसरे मैच में अपनी स्टंपिंग्स का जलवा दिखाते रहते हैं। धोनी ने सीफर्ट को एक सेकेंड से भी कम समय में स्टंप आउट किया। सीफर्ट ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए और मुनरो के साथ उन्होंने 80 रनों की साझेदारी की। धोनी की ये स्टंपिंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गई है। लोग एक बार फिर से धोनी की विकेटकीपिंग के कायल हो गए हैं।

https://twitter.com/KarthickDk5/status/1094504249688416256

धोनी के 300 रन पूरे

आपको बता दें कि हैमिल्टन टी-20 में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कारनामे को अंजाम दे दिया है। धोनी के 300 टी-20 मैच हो गए हैं और ये मुकाम हासिल करने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। धोनी के बाद रोहित ने 297 और रैना ने 296 टी-20 मैच खेले हैं।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article