न्यूजीलैंड ने भारत को दी अब तक की सबसे बड़ी हार, ये रहे हार के 4 बड़े कारण

Published on: Feb 6, 2019 5:36 pm IST|Updated on: Feb 6, 2019 5:36 pm IST

न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया पर इस फॉर्मेट में अपने दबदबे को और भी ज्यादा मजबूत किया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

न्यूजीलैंड की बेहतरीन बल्लेबाजी

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत को 220 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले कीवी टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड के 220 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेसी। इसके शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए। ये टी-20 मैचों मे भारत की रनों के मुताबिक सबसे बड़ी हार है।

इससे पहले भारतीय टीम 7 मई 2010 को ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 रनों से हारी थी। अब 9 सालों के बाद भारत का ये रिकॉर्ड टूटा है। हालांकि कीवी टीम ने इससे पहले भी दो बार भारत को बड़ी हार पर मजबूर किया है। 2016 में नागपुर में भारत को कीवी टीम के हाथों 47 और फिर 2017 में राजकोट में 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

आइए एक नजर डालते हैं वेलिंगटन में टीम इंडिया की हार के 4 बड़े कारणों पर:

1. गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन:

टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम के पांच गेंदबाजों में से तीन बॉलरों का इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा रहा है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी 5 ओवर में 55 रन जोड़े और पहले 8 ओवर में 85 रन बनाए।

2. टिम सीफर्ट की विस्फोटक पारी:

न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 43 गेंद में 84 रन बना दिए। टी-20 क्रिकेट में सीफर्ट का पिछला सर्वोच्च स्कोर 14 रनों का था। सीफर्ट ने अपनी पारी में सात चौके और 6 छक्के लगाए।

3. भारतीय फील्डरों का कैच टपकाना:

गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के साथ ही भारत की फील्डिंग भी काफी बुरी रही है। भारत के फील्डरों ने न्यूजीलैंड के 3 कैच छोड़े है जिसमें विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी से भी कैच छुटा। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर विकेट के पीछे टिम सीफर्ट का कैच छोड़ा।

4. भारत की लचर बल्लेबाजी:

गेंदबाजी और फील्डिंग के साथ-साथ भारत की बल्लेबाजी भी काफी खराब रही। न्यूजीलैंड के 220 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई है। भारत के सात बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article