NZ vs IND : रोहित शर्मा खेलेंगे अपना 200वां वनडे मैच, रचने जा रहे हैं ये कीर्तिमान

Published on: Jan 30, 2019 4:08 pm IST|Updated on: Jan 30, 2019 4:46 pm IST

रोहित शर्मा पिछले कुछ सालों में भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। वो 31 जनवरी को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में अपना 200वां वनडे मैच खेलने वाले हैं। वो इस मैच में कप्तान की भूमिका भी निभाएंगे। रोहित शर्मा 200 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारत के 14वें क्रिकेटर बनेंगे।

Credit : BCCI Twitter

वहीं शर्मा विश्व के 79वें खिलाड़ी बन जाएंगे जो 200 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। जिस स्थान पर रोहित शर्मा अभी भी है, वहां पर रोहित से आगे सिर्फ 2 ही खिलाड़ी निकल सके थे। एक तो विराट कोहली और दूसरे एबी डिविलियर्स। 199 मैचों में कोहली ने 8767 और एबी ने 8520 रन बनाएं थे। तो वहीं रोहित ने 7799 रन बनाएं है।

 

2013 के बाद बदला करियर

साल 2007 में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा ने 2013 तक 86 मैच खेले थे। इसमें वो सिर्फ 30 की औसत से रन बना रहे थे। लेकिन 2013 में धोनी की कप्तानी में उन्होंने ओपनिंग करनी शुरु की। जिसके बाद उन्होंने 116 मुकाबले खेले और 60 की औसत से रन बनाएं है।

Credit : BCCI Twitter

शतक के बाद और खतरनाक हो जाते हैं शर्मा

अपने 22 शतकों में से शर्मा ने 7 में 150 का आंकड़ा और 3 में दोहरे शतक जड़े हैं। रोहित शर्मा के नाम ही वनडे में सबसे ज्यादा 264 पन बनाने का रिकॉर्ड शामिल है। रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा करने के बाद 173 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है।

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 209 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 16 छक्के लगाए थे। जो 2015 तक सर्वश्रेष्ठ था, लेकिन बाद में एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने इसे बराबर किया था। वहीं श्रीलंका के खिलाफ बनाएं 264 रनों में शर्मा ने 42 बाउंड्री लगाई थी। जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

Credit : BCCI Twitter

तोड़ सकते हैं माही का रिकॉर्ड

वो भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने की फिराक में है। वो इस मामले में अभी महेंद्र सिंह धौनी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के अब तक 215-215 छक्के हैं।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article