CWC 2019: इंग्लैंड और श्रीलंका होगी भिड़ंत, आंकड़ों के जरिए ये पांच खिलाड़ी निभा सकते है अहम भूमिका

Published on: Jun 20, 2019 5:09 pm IST|Updated on: Jun 20, 2019 5:09 pm IST

ICC Cricket World Cup 2019 के 27वें मैच में घरेलू टीम इंग्लैंड का आमना सामना श्रीलंका से होगा। इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में बेहद शानदार रहा है। जबकि श्रीलंका लगातार जीत के लिए जूझती नजर आई है। बहरहाल, हम आपको आंकड़ो के जरिए बताएंगे उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में अहम किरदार निभा सकते है।

 

1. जो रुट

इंग्लैंड का यह बल्लेबाज विश्व कप में अलग ही फॉर्म में नजर आया है। रुट ने अबतक 5 मैचों में 91.75 की औसत से कुल 367 रन बनाए है।

Pic Credit@Espncricinfo

जबकि श्रीलंका के खिलाफ उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस टीम के खिलाफ रुट ने पिछली 22 पारियों में 57 की औसत से कुल 971 रन बनाए है।

 

2. इयोन मोर्गन

इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 71 गेंदों में 148 रनो की तूफानी पारी खेली थी। जिसमे उन्होने कुल 17 छक्के जड़े थे।

जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड बढिया रहा है। इस टीम के खिलाफ मोर्गन ने 27 पारियों में 32 की औसत से कुल 752 रन बनाए है।

3. जोंस बटलर

बटलर इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे है। खास बात ये है की ये बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकता है, जो की उन्होने काफी दफा कर के दिखाया है।

Pic Credit@Espncricinfo

श्रीलंका के खिलाफ पिछली 18 पारियों में बटलर ने 43 की शानदार औसत से कुल 564 रन बनाए है। यानि ये बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए काल साबित होते है।

 

4. लसिथ मलिंगा

भलें ही श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के मुकाबले कमजोर नजर आती हो। लेकिन ये अनुभवी गेंदबाज अपना दिन होने पर मैच का रुख किसी भी समय मोड़ सकता है।

Pic Credit@Espncricinfo

यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड इस बात की गवाही भी देते है, इस टीम के खिलाफ पिछले 29 मैचों में मलिंगा ने कुल 44 विकेट चटकाए है।

 

यह भी पढ़े –   फर्जीवाड़ा करने के चलते इस गेंदबाज पर लगाया बीसीसीआई ने 2 साल का प्रतिबंध, जानें पूरा मामला

5. जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर विश्व कप में किसी वरदान से कम साबित नहीं हुए है। जोफ्रा ने अबतक 5 मैचों में कुल 12 विकेट चटकाई है।

Pic Credit@Espncricinfo

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट इनके ही नाम है। ऐसे में अपनी रफ्तार के दम पर ये गेंदबाज श्रीलंका की बल्लेबाजी को अकेले दम पर पस्त कर सकता है।

 

 

देखें विश्व कप पर हमारी खास पेशकश…..

https://www.youtube.com/watch?v=74ur1JPjb9M

 

 

 

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article