Published on: Jan 30, 2019 2:23 pm IST|Updated on: Jan 31, 2019 1:15 pm IST
ENG vs WI Match Prediction | Who Will WIn Today’s Match
Venue :Sir Vivian Richards Stadium, Antigua
Date & Time : 31 Jan 2019, 7:30 PM IST
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल से शुरू हो रहा है. मैच एंटीगुआ के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
मेजबान विंडीज की टीम इस समय टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को विंडीज ने 381 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
वेस्टइंडीज की इंग्लैंड पर ये अब तक की सबसे बड़ी जीत थी. इस मैच में टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने दूसरी पारी में आठ विकेट झटके. तो कप्तान जेसन होल्डर ने अपने टेस्ट करियर का दोहरा शतक भी जमाया. वहीं, लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज केमर रोच ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए एक स्पैल में पांच विकेट भी झटके.
और तो और, विकेटकीपर शेन डावरिच ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोका. कुल मिलाकर कहा जाए तो, पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हक में कुछ भी नहीं रहा. किसी भी बल्लेबाज ने थोड़ी भी पिच पर स्थिरता नहीं दिखाई. जो रूट, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन आदि जैसे बड़े सितारों से सजी टीम एक-एक रन के लिए तरसती दिखी.
हालांकि, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में जरूर पांच विकेट हासिल किये थे. बाजवूद इसके टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही.खैर, पुरानी कहावत है- अब पछताए होत क्या, जब चिड़ियां चुग गई खेत. दुनिया की नंबर तीन टेस्ट टीम को हार से सबक लेने की जरूरत है. देखने वाली बात होगी कि इस मैच में इंग्लैंड कैसा पलटवार करता है.
वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज Oshane Thomas को शामिल किया है.
Stuart Broad इस मैच में खेल सकते हैं. पिछले मैच में उन्हें रूट ने टीम से बाहर कर दिया था. जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर रूट की काफी आलोचना भी हुई.
Keaton Jennings की जगह इस मैच में Joe Denly खेलेंगे। जोए डेलनी 32 साल की उम्र में इस मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले हैं।
Adil Rashid को भी टीम से ड्रॉप किया गया है।
England :
विकेटकीपर : Ben Foakes
बल्लेबाज : J Root, J Buttler, R Burns, J Bairstow, J Denly
ऑलराउंडर : Ben Stokes, Moeen Ali, ( Doubt : Sam Curran)
गेंदबाज : James Anderson, S Broad, J Leach
West Indies:
विकेटकीपर : Shane Dowrich
बल्लेबाज : K Brathwaite, Shimron Hetmeyer, Darren Bravo, Shai Hope, John Campbell
ऑलराउंडर : Jason Holder, Roston Chase
गेंदबाज : Alzarri Joseph, Kemar Roach, Shannon Gabriel
Joe Root(c), Moeen Ali, James Anderson, Jonny Bairstow, Stuart Broad, Rory Burns, Jos Buttler, Sam Curran, Joe Denly, Ben Foakes, Keaton Jennings, Jack Leach, Adil Rashid, Ben Stokes, Chris Woakes, Mark Wood
Jason Holder (c), Kraigg Brathwaite, Darren Bravo, Shamarh Brooks, John Campbell, Roston Chase, Shane Dowrich (WK), Shannon Gabriel, Shimron Hetmyer, Shai Hope, Alzarri Joseph, Kemar Roach, Oshane Thomas, Jomel Warrican
विकेटकीपर : B Foakes के खेलने पर अगर-मगर का सवाल है. तो ऐसे में आप S Dowrich को ही टीम में शामिल करें. रिस्क लेने की कोई जरूरत नहीं है. वैसे भी, डावरिच ने पिछले टेस्ट में शतक भी जमाया था.
बल्लेबाज : इंग्लैंड के सारे बल्लेबाज पहले टेस्ट में भले ही नाकाम रहे हों. लेकिन, जरुरी नहीं है कि दूसरे टेस्ट में भी सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हों.
इसलिए, आप J Root, J Buttler, J Bairstow और R Burns में से जरूर किसी तीन बल्लेबाज को चुनें. वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी में Shai Hope और S Hetmyer ही बेस्ट ऑप्शन है.
ऑलराउंडर : J Holder के दोहरे शतक को कौन भुल सकता है. जिस तरह होल्डर ने पिछले मैच में प्रदर्शन किया, वो अद्भुत था. B Stokes दूसरे ऑलराउंडर होंगे, जिन्हें लेना सही रहेगा. M Ali को भी शामिल कर सकते हैं.
गेंदबाज : James Anderson ने पिछले मैच में पांच विकेट झटके थे. S Broad को टीम में लाया गया है. तो ब्रॉड और जिम्मी की किसी भी टीम के लिए घातक साबित होते हैं. इन दोनों गेंदबाजों में कोई न कोई तो विकेट निकाल ही लेता है. S Gabriel और K Roach विंडीज की तरफ से ले सकते हैं.
जरूर पढ़ें: चौथे मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया ने बनाए ये शर्मनाक रिकॉर्ड