Published on: Mar 16, 2019 5:24 pm IST|Updated on: Mar 16, 2019 5:25 pm IST
फटाफट क्रिकेट की सबसे मशहूर लीग में से एक आईपीएल का आगाज होने में महज कुछ दिन बचे है। आईपीएल के 12वें संस्करण के पहले मैच में गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर से होगा।
आईपीएल के 11 सीजन में यूं तो कई रिकॉर्डस बनें तो कई टूटे। लेकिन आज हम आपको बताएंगें की उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होनें आईपीएल की रिकॉर्ड बुक में सबसे पहले अपना नाम दर्ज कराया। आइए एक नजर ड़ालतें है इन खिलाड़ियों पर…
मिडिल ऑर्डर के दांए हाथ के इस बल्लेबाज आईपीएल में अपने नाम कई रिकॉर्डस दर्ज किए है। मनीष पांडे ने वो पहले भारतीय बल्लेबाज थें, जिन्होनें आईपीएल में शतकीय पारी खेली थी।
पांडे ने दूसरे सीजन में रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए शानदार शतकीय पारी खेली थी। मनीष ने 73 गेंदों में 114 रन बनाए थें। मनीष के बाद युसूफ पठान दूसरे भारतीय बल्लेबाज थें, जिन्होनें आईपीएल में शतक जमाया था।
तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने आईपीएल के शुरुआती दौर में अपनी गेंदबाजी से खुद वाहवाही लूटी थी। खासतौर पर आईपीएल का पहला सीजन उनके लिए बेहद यादगार रहा था।
आपको बता दे की लक्ष्मीपति पहले गेंदबाज थें जिन्होनें आईपीएल में पहली दफा हैट्रिक अपने नाम की थी। बालाजी ने किंग्स इलवेन पंजाब के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस मैच में बालाजी ने पांच विकेट अपने नाम किए थें।
कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी के नाम आईपीएल में सबसे पहले शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल के पहले ही मुकाबलें में रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए अखिल मैच की 50वीं गेंद पर शून्य पर आउट हुए थें। उनका विकेट अजित आगकर ने लिया था।
बांए हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने करियर के दौरान आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन हम आपको बता दे की आईपीएल में पहली विकेट जहीर खान के नाम है।
रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए जहीर खान ने सौरव गांगुली को आउट किया था। जहीर का आईपीएल का सीजन बेहद शानदार रहा था।
यह भी पढ़े – IPL 2019 : तीसरे मैच में नये जोश के साथ MI के खिलाफ उतरेगी Capitals टीम, जानें कुछ दिलचस्प आंकड़ें