Published on: Jun 2, 2019 1:24 pm IST|Updated on: Jun 2, 2019 1:24 pm IST
विश्व कप के पांचवें मैच में साउथ अफ्रीका की टीम का आमना सामना बांग्लादेश से होगा। साउथ अफ्रीका की टीम को जहां अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
वही, विश्व कप में उलटफेर करने के लिए मशहूर बांग्लादेश टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने उतरेंगी।दोनों ही टीमें विश्व कप में अबतक 3 बार भि़ड़ी है, जिसमे दो बार जीत साउथ अफ्रीका को मिली है, जबकि एक दफा बाजी बांग्लादेश ने मारी है। आइए एक नजर डालते उन पांच खिलाड़ियों पर जो इस मैच का रुख अकेले दम पर पलट सकते है…
साउथ अफ्रीका का यह सलामी बल्लेबाज इस समय गजब की फॉर्म में मौजूद है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उन्होने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।
वही, डीकॉक के बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होने इस टीम के खिलाफ मात्र 6 मैचों मे 66.20 की औसत से 331 रन बनाए है। यानि बांए हाथ के इस बल्लेबाज को बांग्लादेश का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है।
इंग्लैंड के खिलाफ महज 5 रन पर आउट होने वाले कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस मैच में बल्ले से कमाल दिखा सकते है।
डुप्लेसिस का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोलता है। इस टीम के खिलाफ दांए हाथ के बल्लेबाज ने 6 पारियों में 63.25 की औसत से कुल 253 रन बनाए है। जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल है।
बांग्लादेश के विकेटकीपर और सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक मुशफिकुर रहीम पर भी इस मैच में सबकी नजर रहेगी।
रहीम का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। उन्होने 8 पारियों में इस टीम के विरुद्ध 214 रन बनाए है। जिसमे एक नाबाद शतकीय पारी भी शामिल है।
शाकिब अल हसन बांग्लादेश खेमे के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। वही, उनका हालिया फॉर्म भी बेहद दमदार रहा है।
तीन देशों के बीच खेली गई सीरीज में शाकिब ने बैट और बॉल दोनों से बढिया प्रदर्शन किया था। अफ्रीका के खिलाफ उन्होने कुल 12 पारियों में 322 रन जड़े है, जबकि गेंदबाजी में 12 विकेट अपने नाम किए है।
यह भी पढ़े – ICC CWC 2019: भारत को लगा बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुआ ये अहम बल्लेबाज
रबाडा ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ ही की थी। उस मैच में उन्होने महज 16 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।
जबकि इस टीम के खिलाफ रबाडा ने अबतक 6 मैचों में कुल 13 विकेट झटके है। इंग्लैंड के खिलाफ भी इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।
देखें विश्व कप पर हमराी खास पेशकश….
https://www.youtube.com/watch?v=hgfPMoYAA60