रन चेस के मामलें में कोहली से भी बेहतर है इस भारतीय बल्लेबाज का एवरेज

Published on: Jan 16, 2019 5:06 pm IST|Updated on: Jan 16, 2019 5:06 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

भारतीय टीम को रन चेस के मामलें मे सबसे बेहतर टीम माना जाता है। इसकी बड़ी वजह भारतीय टीम के दमदार बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। जिसकी झलक एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में देखने को मिली थी।

विराट कोहली को चेस के मामले में मास्टर माना जाता है। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी की महेंद्र सिंह धोनी का एवरेज रन चेस के मामले में विराट कोहली से भी बेहतर है।

 

चेस में विराट से बेहतर माही

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम को जीत दिलाने में विराट कोहली और धोनी ने अहम भूमिका अदा की थी। पिछले एक दो सालों में विराट कोहली ने भारतीय टीम को अकेले दम पर रन का पीछा करते हुए जीत दिलाई है। जिसके चलते कोहली को चेस मास्टर के नाम से भी बुलाया जाता है।

लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेस करते हुए एवरेज कोहली से भी बेहतर है। धोनी का एवरेज रन चेस में जहां 99.85 का है, जबकि विराट का एवरेज 99.04 का है। यानि माही दुनिया के बेस्ट फिनिशर है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

 

एबी डीविलियर्स चौथे नंबर पर

विराट कोहली रन चेस के मामलें में दूसरे नंबर है। विराट कोहली के बाद रनों का पीछा करते हुए तीसरे नबंर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज माइकल बेवन का नाम आता है। जिनका लक्ष्य का पीछा करते हुए एवरेज 86.25 का रहता था। जबकि साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का एवरेज चेस करते समय 82.77 का रहता था।

पिछले कुछ समय से धोनी का बल्ला बेहद शांत नजर आ रहा था। खासतौर पर साल 2018 में जिसके चलते माही की काफी अलोचना भी की जा रही थी। लेकिन एडिलेड के मैदान पर धोनी ने एक बार फिर साबित किया की वो अब भी बेस्ट फिनिशर है। धोनी ने नए साल का आगाज नए तरीके और पुराने अंदाज में किया है।

Previous Article
Next Article