शार्दुल ठाकुर को मिली टेस्ट कैप, ट्विटर पर उमड़ा बधाइयों का सिलसिला

Published on: Oct 12, 2018 4:00 pm IST|Updated on: Oct 12, 2018 4:00 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 294वे खिलाड़ी हैं शार्दुल ठाकुर

 

भारत बनाम विंडीज टेस्ट श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने हैदराबाद में अपना पदार्पण किया| युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भारत की ओर से खेलने वाले 294वे खिलाड़ी बन गए| यह उनके लिए काफी बड़ा लम्हा था क्योंकि वे काफी समय से टेस्ट टीम का हिस्सा थे पर उन्हे आज के मुकाबले में प्लेयिंग एलेवन में जगह मिली|

 

मुकाबले की शुरुआत से पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उन्हे टेस्ट कैप देकर भारतीय टीम में शामिल किया|

 

हालांकि ट्विटर पर शार्दुल ठाकुर के पदार्पण से मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई| कुछ क्रिकेटप्रेमी इससे काफी चौंके हुए नजर आए और कुछ ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की|
                                                                                                                                                                                                                                                                                       ये भी पढ़ें : शार्दुल ठाकुर को मिली पहली टेस्ट कैप

क्रिकेट प्रेमी शार्दुल का पदार्पण देख हैरान हुए

 

मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में 28.27 की औसत से 55 फ़र्स्ट क्लास मुकाबलों में कुल 188 विकेट लिए| उन्होने आइपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया|
अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उन्होने कुल 5 एकदिवसीय मुकाबले और 7 टी20 मुकाबले भी खेले हैं जिनमे उन्होने 6 और 8 विकेट लिए| गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट में इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा था कि वे पदार्पण नहीं कर पाएंगे|

https://twitter.com/Sajjanlaunda/status/1050597351046270977

कई फैंस को लगा कि मोहम्मद सिराज को शार्दुल से पहले टीम में खिलाना चाहिए था| गौरतलब है कि चयनकर्ताओं ने सिराज को भी टीम में तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में शामिल किया था|

https://twitter.com/fifth_stump/status/1050592686082646016

https://twitter.com/Younus21/status/1050609861119987713

फैंस ठाकुर के चयन से खुश भी नज़र आए

 

ट्विटर पर कुछ फैंस काफी उत्साहित नज़र आए और उन्होने शार्दुल को शामिल करने के फैसले को सही बताया| ट्विटर पर शार्दुल को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कई ट्वीट देखे गए|

 

हालांकि ठाकुर का करियर काफी ज्यादा खराब तरीके से शुरू हुआ| गौरतलब है कि दस गेंदे डालने के बाद ही उन्हे मैदान से बाहर जाना पड़ा| वे गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए|

शार्दुल ठाकुर भारत के 294वें टेस्ट खिलाड़ी हैं| उन्हे मैच के दौरान चोट लग गई जिसके कारण उन्हे मैदान से बाहर जाना पड़ा| उन्हे टीम में शामिल करने का फैसला काफी हैरान करने वाला था|
Previous Article
Next Article