धोनी की सुपर स्टंपिंग का नमूना एक बार फिर आया सामने, इस बार टेलर हुए शिकार

Published on: Jan 26, 2019 4:14 pm IST|Updated on: Jan 26, 2019 11:37 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही वनडे सीरीज में धोनी ने फिर से सुपर स्टंपिंग का नमूना पेश किया है। शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में धोनी ने अपनी समझ से भारत को रॉस लेटर का विकेट दिलवा दिया था। टेलर धीरे-धीरे भारत के लिए खतरा बन रहे थे।

टेलर की अहम विकेट निकाली

धोनी की गजब स्टंपिंग की वजह से टेलर 22 रन बनाकर आउट हो गए। ये न्यूजीलैंड को 100 रन पर चौथा झटका लगा था। ये न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में हुआ था। केदार जाधव की गेंद पर डिफेंस करने में रोस टेलर पिछला पैर हवा में उठा बैठे थे।

https://twitter.com/Vidyadhar_R/status/1089068583378776065

बस जैसे ही ये हुआ तो धोनी ने बाकी का काम पूरा कर दिया और बिना देर के उन्हें स्टंप कर दिया। फिर थर्ड अंपायर ने भी फैसला धोनी के पक्ष में ही सुनाया और टेलर को वापिस जाना पड़ा। उस वक्त तक टेलर ने 25 गेदों में 22 रन बनाएं थे। मैच में भारत ने शुरुआत से ही मजबूत स्थिति बना ली थी।

शुरु से ही टीम इंडिया थी मजबूत

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 325 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई। और भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

india today

इस वक्त माही बल्ले से भी जमकर रन बरसा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से हुई वनडे सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे मैच में भी धोनी ने नाबाद 48 रन बनाए। इस मैच में धोनी ने 33 गेंदों की पारी में 1 छक्का और 5 चौके लगाकर और 48 रनों की नाबाद पारी खेली।

Previous Article
Next Article