धोनी ने तिरंगे का किया ऐसा सम्मान, मैदान में घुसे फैन ने माही के पोछे पैर

Published on: Feb 10, 2019 8:55 pm IST|Updated on: Feb 10, 2019 8:55 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच जो कि हेमिल्टन में खेला गया था, उसे टीम इंडिया 4 रनों के अंतर से हार गई। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपना 300वां टी-20 मैच खेला। जिसको वो यादगार बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

Credit : HotStar Screenshot

सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

37 साल के धोनी सस्ते में 2 रन बनाकर ही वापिस पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वायरल हो चुके वीडियो के जरिये अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक भारतीय प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया। वो वहां पर सीधे धोनी की तरफ भागा और उनके करीब पहुंच गया। इसके बाद उस फैन ने घुटने के बल बैठकर अपने कुर्ते से धोनी के दोनों जूते पोछने शुरु कर दिए।

https://twitter.com/Vidyadhar_R/status/1094545390857203712

प्रशंसक से ज्यादा तिरंगे पर था ध्यान

इस दौरान धोनी का ध्यान उस प्रशंसक की तरफ नहीं, बल्कि उस तिरंगे पर था, जिसे वो अपने हाथ में रखकर उनके पैरों को छू रहा था। धोनी ने उसके हाथ से तिरंगा लेकर अपने पास रख लिया और उस ‘भावुक’ प्रशंसक को वहां से जल्दी से निकलने के लिए कहा।

पहले भी फैन छू चुके हैं पैर

जिसके बाद वो मिलकर वहां से भाग गया। माही का क्रेज कई बार उनके प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसा कई बार देखा गया है, जब प्रशंसकों ने उनके पैर छूने के लिए मैदान के अंदर दौड़ लगाई हो। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर में से एक हैं। वहीं आज भी उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से सबको हैरान कर दिया।

300 मैच खेलने वाले पहले भारतीय

धोनी अब टी-20 में 300 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 298 मैच, रैना ने 296 मैच, दिनेश कार्तिक ने 260 मैच, भज्जी और गौतम गंभीर ने 251 मैच खेले हैं तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 250 मैच खेले हैं।

Previous Article
Next Article