Published on: Feb 20, 2019 1:19 pm IST|Updated on: Feb 21, 2019 1:08 pm IST
AFGH vs IRE Match Prediction | Who Will Win Today’s Match
Venue : Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Dehradun
Date & Time : 21 Feb 2019, 6:30 PM IST
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच कल से सीरीज शुरू हो रही है. 21 फरवरी से अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें भारत दौरे पर आई है. जहाँ, दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच, तीन टी20 मैच, और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के सारे मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
आपको बता दें, ये दूसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच सीरीज खेली जाएगी. पिछले साल अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली गयी थी. जहाँ अफगान टीम ने दोनों सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.
बता दें, राशिद खान ने टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा सात विकेट हासिल किये थे. जबकि ह्जरातुल्लाह जजाई(156) लीडिंग रन स्कोरर थे. बहरहाल, एक बार फिर जब दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी.
तो अफगानिस्तान जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर, आयरलैंड ने हाल ही में क्वाड्रान्गुलर सीरीज में हिस्सा लिया था. टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में कुछ खास तो नहीं रहा.
लेकिन, पॉल स्टर्लिंग ने अच्छी बल्लेबाजी जरूर की थी. इसके अलावा एंड्रयू बालबिर्नी पर भी निगाहें रहेंगी. अफगान टीम के खिलाफ पिछली सीरीज में इन्होंने तीन मुकाबलों में सबसे ज्यादा 132 रन बनाए थे. वहीं, टिम मुर्ताग ने सबसे अधिक 9 विकेट चटकाए थे.
Afghanistan
Mohammed Shahzad इस टी20 सीरीज में टीम के हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में अफगानिस्तान की आक्रामक बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर जरूर हो गयी है.
Sahrafuddin Ashraf को टीम में जगह मिली है.
लेफ्ट आर्म स्पिनर Zahir Khan को भी इस टी20 सीरीज में जगह मिली है.
Zia-Ur-Rehman भी अफगान टीम के हिस्सा हैं.
Ireland
19 वर्षीय Harry Tector, S Getkate, Joshua Little को टीम में जगह मिली है.
L Tucker भी इस टी सीरीज में खेलते नजर आएँगे.
Afghanistan :
Asghar Afghan(c), Usman Ghani, Najeeb Tarakai, Hazratullah Zazai, Samiullah Shenwari, Mohammad Nabi, Shafiqullah Shafiq, Rashid Khan, Najibullah Zadran, Karim Janat, Farid Malik, Sayed Shirzad, Mujeeb Ur Rahman, Zahir Khan, Sharafuddin Ashraf, Ziaur Rahman
Ireland :
Paul Stirling(c), Andrew Balbirnie, Peter Chase, George Dockrell, Shane Getkate, Joshua Little, Andy McBrine, Kevin O Brien, Stuart Poynter, Boyd Rankin, James Shannon, Simi Singh, Harry Tector, Stuart Thompson, Lorcan Tucker
विकेटकीपर :Shafiqullah Shafiq
बल्लेबाज : Asghar Afghan(c), Hazratullah Zazai, Najibullah Zadran
ऑलराउंडर : Mohammad Nabi, Ziaur Rahman, Samiullah Shenwari ( Doubt : S Ashraf)
गेंदबाज : Rashid Khan, Mujeeb Ur Rahman, (Doubt :Zahir Khan)
विकेटकीपर : Stuart Poynter
बल्लेबाज : Paul Stirling(c), Andrew Balbirnie, Stuart Thompson, Shane Getkate/Lorcan Tucker
ऑलराउंडर : Kevin O Brien, Simi Singh, Harry Tector
गेंदबाज : George Dockrell, Boyd Rankin, Andy McBrine
विकेटकीपर : S Poynter और S Shafiq में से किसी एक खिलाड़ी को चुन सकते हैं.
बल्लेबाज : P Stirling गजब फॉर्म में हैं. हाल ही में उन्होंने चतुर्कोंणीय सीरीज में खूब रन बनाए थे. आप A Balbirnie को टीम में जरूर रखें. आयरलैंड की ओर से स्टर्लिंग और बालबिर्नी मुख्य बल्लेबाज हैं. वहीं, H Zazai अटैकिंग खेलते हैं. और शहजाद की गैरमौजूदगी में जजाई पर ही बल्लेबाजी निर्भर रहने वाली है. N Zadran और A Afghan को भी टीम में लिया जा सकता है. लेकिन, कप्तान चुनना हो तो आप स्टर्लिंग और जजाई को ही बनाएं.
ऑलराउंडर : M Nabi और S Shenwari अफगान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं. दोनों प्लेयर्स को टी20 क्रिकेट खेलने का खूब अनुभव भी है. खासकर, नबी हाल ही में बिग बैश लीग में हिस्सा लिया था. K O Brien हमेशा से विध्वंसक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते रहे हैं. फॉर्म में भी हैं तो केविन ओ ब्रायन को जरूर टीम में रखें.
गेंदबाज : Rashid Khan, M Ur Rahman की जोड़ी अफगान के तुरूप के दुक्के हैं. वहीं, B rankin के रूप में एक अनुभवी गेंदबाज भी मौजूद हैं. आप A Mcbrine को टीम में लें. पिछली बार जब दोनों टीमें वनडे सीरीज में भिड़ी थी. तो मैकब्रायन ने सबसे अधिक 9 विकेट झटके थे.