Published on: Mar 17, 2019 12:21 pm IST|Updated on: Mar 17, 2019 12:51 pm IST
पहले मैच में धमाकेदार जीत करने के बाद England की टीम सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच में Sri Lanka की टीम से भिड़ेंगी। पहले वनडे में England की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sri Lanka की टीम को 154 रनों से रौंदा था। ऐसे में टीम इस मैच को जीत कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी। वही, Sri Lanka की टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर खुद को सीरीज में जीवित रखना चाहेंगी।
England की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन पहले मैच में बेहद शानदार रहा है। टीम ने खेल के हर विभाग में श्रीलंकाई टीम को चारों खाने चित किया था।
टीम की बल्लेबाजी पर नजर ड़ालें तो Amy Jones ने पहले वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। जबकि कप्तान Heather Knight ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। Natalie Sciver ने महज 73 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।
वही, टीम की गेंदबाजी भी पहले एकदिवसीय मैच में बेहद शानदार फॉर्म में नजर आयी थी। Katherine Brunt ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थें। जबकि Kate Cross ने भी दो विकेट चटकाए थें।
Sri Lanka की टीम पहले एकदिवसीय मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आयी थी। टीम की गेंदबाजों ने जहां जमकर रन लुटाए थें। वही, टीम की बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सकी थी।
टीम की बल्लेबाजी पर गौर किया जाए तो Sri Lanka की तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकी थी। Nilakshi de Silva ने टीम की ओर से सबसे अधिक 45 रन बनाए थें।
Sri Lanka की गेंदबाजी भी पहले एकदिवसीय मैच में England की बल्लेबाजों के आगे बेहद बौनी साबित हुई थी। Oshadi Ranasinghe टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रही थी। जिन्होनें दो विकेट अपने नाम किए थें। हालांकि Ranasinghe भी रन रोकने में नाकामयाब रही थी।
England की टीम अपने विंनिग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगी।
Sri Lanka की बल्लेबाजी पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। ऐसे में टीम बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकती है।
टीम न्यूज जाननें के लिए जुड़े रहिए।
England Women Playing 11
विकेटकीपर – A Jones
बल्लेबाज – Heather Knight, Tammy Beaumont, D Wyatt, L Winfield, F Wilson
ऑलराउंडर – Natalie Sciver,
गेंदबाज -A Shrubsole, ,L Marsh, K Cross, Katherine Brunt
Sri Lanka Women Playing 11
विकेटकीपर – P Weerakkody
बल्लेबाज – N D Silva, H Perera, A Sanjeewani,H Madavi
ऑलराउंडर – C Ataapattu, S Siriwardene, (Doubt : K Dilhari)
गेंदबाज – I Ranaweera, O Ranasinghe, U Probadhani
England Women Sqaud – Tammy Beaumont, Kate Cross, Freya Davies, Sophia Dunkley, Sophie Ecclestone, Georgia Elwiss, Amy Jones, Heather Knight(c), Laura Marsh, Nat Sciver, Anya Shrubsole, Linsey Smith, Fran Wilson, Lauren Winfield, Danni Wyatt, Katherine Brunt.
Sri Lanka Squad – Chamari Atapattu (capt), Prasadani Weerakkody, Anushka Sanjeewani, Hansima Karunaratne, Hasini Perera, Sugandika Kumari, Harshitha Samarawickrama, Shashikala Siriwardena, Nilakshi De Silva, Inoshi Priyadharshani, Kaveesha Dilhari, Achini Kulasuriya, Udeshika Probadhani, Inoka Ranaweera, Oshadi Ranasinghe
यह भी पढ़े – BCCI का ऐलान, इस दिन घोषित होगा IPL 2019 का पूरा कार्यक्रम
विकेटकीपर – विकेेटकीपर के तौर पर A Jones सबसे अच्छी विकल्प होगी। Jones ने पिछले मैच मेें शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐेसे में वो इस मैच में भी बल्ले से अहम योगदान दे सकती है।
बल्लेबाज – बल्लेबाजी में Heather Knight, Tammy Beaumount, D Wyatt, N D Silva सबसे अच्छी विकल्प होगी। Heather Knight ने पहले वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वही, N D Silva भी रंग में नजर आयी थी।
ऑलराउंडर – ऑलराउंडर के तौर पर Natalie Sciver, C Ataapattu सबसे बेहतर विकल्प होगी। Sciver ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी।
गेंदबाज – गेंदबाजी में K Cross, Katherine Brunt, A Shrubsole, O Ranasinghe सबसे अच्छी विकल्प होगी। K Cross ने पिछले मैच में बढिया गेंदबाजी की थी। जबकि Katherine Brunt ने तीन विकेट अपने नाम किए थें।