IPL 2019, MI vs CSK : इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित शर्मा अपनी टीम में कर सकते हैं ये 2 बड़े बदलाव

Published on: Apr 2, 2019 3:37 pm IST|Updated on: Apr 2, 2019 3:37 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

कल वानखेड़े स्टेडियम में MI vs CSK के बीच IPL 2019 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस आईपीएल सीजन पहली बार आमने-सामने हो रही है.

MI vs CSK के बीच भिड़ंत

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बीते तीन मैचों में कुछ ठीक नहीं रहा है. पहले दिल्ली कैपिटल्स से घर में हारे.

इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम को आठ विकेटों से हारना पड़ा. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स विजयी रथ पर सवार है.

चेन्नई ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अंक तालिका में टॉप पोजीशन को हथिया रखा है. बहरहाल, इस अहम मुकाबले में रोहित शर्मा दो बड़े बदलाव कर सकते हैं.

1) मिचेल मैकलान्घेन  की जगह बेन कटिंग :

मुंबई इंडियंस के स्थायी मेंबर हैं मिचेल मैकलान्घेन. लेकिन, इस सीजन उनका प्रदर्शन अब तक कुछ ख़ास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट जरूर लिए थे.

Credit : AFP

 

लेकिन, 40 रन खर्च भी कर दिए. जबकि आरसीबी के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी की. मगर, विकेट लेने में असफल रहे. पंजाब के खिलाफ भी मिचेल मैकलान्घेन को विकेट नहीं मिला. 35 रन खर्च कर दिए.

Credit : Cricket Australia.com

इस गेंदबाज की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरोनडोर्फ को मौका मिल सकता है. इसके पीछे की वजह ये है कि मिचेल की तरह बेहरोनडोर्फ भी लेफ आर्म पेसर हैं. अगर, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहरोनडोर्फ को उतारा जाता है, तो ये आईपीएल में उनका पहला मैच भी होगा.

 

RR vs RCB: ये तीन खिलाड़ी होगे Grand League टीम में कप्तान के तौर पर बेस्ट चॉइंस

2 ) कीरोन पोलार्ड की जगह बेन कटिंग :

पोलार्ड इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. पिछली तीन पारियों में कीरोन पोलार्ड महज 33 रन ही जोड़ सके हैं. अगर, ऑलराउंडर के तौर पर बात करें तो पोलार्ड को अब तक गेंदबाजी भी करने को नहीं मिली है.

CRedit : IPLT20.com

 

ऐसे में मुमकिन है कि उनकी जगह बेन कटिंग को मैच में उतारा जाए. कटिंग फॉर्म में हैं और बिग बैश लीग भी उनका शानदार रहा है. साथ ही कटिंग बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या के साथ गेंदबाजी भी करते हैं.

Credit : Hotstar.com
Previous Article
Next Article