IPL 2019 : MI के लिए आई बड़ी अच्छी खबर, जल्द ही टीम में शामिल होगा ये खतरनाक गेंदबाज

Published on: Mar 26, 2019 7:05 pm IST|Updated on: Mar 26, 2019 7:07 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार और बुमराह के चोटिल होने के बाद MI के लिए बड़ी राहत खबर आई है. लसिथ मलिंगा बहुत जल्द टीम ज्वाइन करने वाले हैं. लसिथ मलिंगा को श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल खेलने की अनुमति दे दी है.

MI से खेलेंगे लसिथ मलिंगा

गौरतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले MI के इस खतरनाक गेंदबाज ने ऐलान किया था कि वो शुरुआती 6 मैचों में टीम के हिस्सा नहीं हो पाएंगे. हुआ ये था कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट का आयोजन किया.

Credit : AFP

जिसमें सभी खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था. इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वकप टीम में जगह मिलती.

लिहाजा, श्रीलंकाई टीम के कप्तान होने के नाते मलिंगा ने आईपीएल में हिस्सा लेने से मना कर दिया. और अपने बयान में कहा कि वह शुरू के छह मैच नहीं खेल पाएंगे.

बोर्ड की तरफ से आया बड़ा बयान

आपको बता दें, लसिथ मलिंगा के आईपीएल खेलने की सूचना बोर्ड ने दी. श्रीलंका क्रिकेट ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “मैनेजमेंट ने मलिंगा को सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट में भाग लेने से फ्री करने का फैसला किया है.

उन्होंने आगे कहा, ” मलिंगा को आईपीएल टूर्नामेंट में मजबूत और अनुभवी विपक्षी टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. इससे उन्हें ही फायदा मिलेगा.”

गौर हो, इससे पहले बीसीसीआई ने श्रीलंकन बोर्ड से मलिंगा को आईपीएल में खेलने की इजाजत देने की मांग की थी. इसके बाद से मलिंगा के कम से कम एक-दो मैच खेलने की खबर आ रही थी.

Credit : AFP

लेकिन, अब साफ़ हो गया है, मलिंगा बहुत जल्द इंडिया आ रहे हैं. हालांकि, वह 28 मार्च को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं? ये देखने वाली बात होगी.

Previous Article
Next Article