ICC CWC 2019: पांचवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी बांग्लादेश, इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी सबकी निगाहें

Published on: Jun 2, 2019 1:24 pm IST|Updated on: Jun 2, 2019 1:24 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

विश्व कप के पांचवें मैच में साउथ अफ्रीका की टीम का आमना सामना बांग्लादेश से होगा। साउथ अफ्रीका की टीम को जहां अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

वही, विश्व कप में उलटफेर करने के लिए मशहूर बांग्लादेश टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने उतरेंगी।दोनों ही टीमें विश्व कप में अबतक 3 बार भि़ड़ी है, जिसमे दो बार जीत साउथ अफ्रीका को मिली है, जबकि एक दफा बाजी बांग्लादेश ने मारी है। आइए एक नजर डालते उन पांच खिलाड़ियों पर जो इस मैच का रुख अकेले दम पर पलट सकते है…

 

क्विंटन डीकॉक

साउथ अफ्रीका का यह सलामी बल्लेबाज इस समय गजब की फॉर्म में मौजूद है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उन्होने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Pic Credit@Espncricinfo

वही, डीकॉक के बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड  पर नजर डालें तो उन्होने इस टीम के खिलाफ मात्र 6 मैचों मे 66.20 की औसत से 331 रन बनाए है। यानि बांए हाथ के इस बल्लेबाज को बांग्लादेश का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है।

 

फाफ डुप्लेसिस

इंग्लैंड के खिलाफ महज 5 रन पर आउट होने वाले कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस मैच में बल्ले से कमाल दिखा सकते है।

Pic Credit@Espncricinfo

डुप्लेसिस का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोलता है। इस टीम के खिलाफ दांए हाथ के बल्लेबाज ने 6 पारियों में 63.25 की औसत से कुल 253 रन बनाए है। जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल है।

 

मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के विकेटकीपर और सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक मुशफिकुर रहीम पर भी इस मैच में सबकी नजर रहेगी।

Pic Credit@Espncricinfo

रहीम का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। उन्होने 8 पारियों में इस टीम के विरुद्ध 214 रन बनाए है। जिसमे एक नाबाद शतकीय पारी भी शामिल है।

 

शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन बांग्लादेश खेमे के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है। वही, उनका हालिया फॉर्म भी बेहद दमदार रहा है।

Pic Credit@Espncricinfo

तीन देशों के बीच खेली गई सीरीज में शाकिब ने बैट और बॉल दोनों से बढिया प्रदर्शन किया था। अफ्रीका के खिलाफ उन्होने कुल 12 पारियों में 322 रन जड़े है, जबकि गेंदबाजी में 12 विकेट अपने नाम किए है।

 

यह भी पढ़े –  ICC CWC 2019: भारत को लगा बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुआ ये अहम बल्लेबाज

कागिसो रबाडा

रबाडा ने अपने वनडे करियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ ही की थी। उस मैच में उन्होने महज 16 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

Pic Credit@Espncricinfo

जबकि इस टीम के खिलाफ रबाडा ने अबतक 6 मैचों में कुल 13 विकेट झटके है। इंग्लैंड के खिलाफ भी इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।

 

देखें विश्व कप पर हमराी खास पेशकश….

https://www.youtube.com/watch?v=hgfPMoYAA60

Previous Article
Next Article