ICC CWC 2019: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, महज 136 रनों पर समेटी श्रीलंकाई पारी

Published on: Jun 1, 2019 6:06 pm IST|Updated on: Jun 1, 2019 6:06 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

कार्डिफ के मैदान पर खेले जा रहे विश्व कप के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को महज 136 रनों पर समेट दिया है। लॉकी फुर्ग्यूसन और मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड की तरफ से तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका का यह विश्व कप में चौथा सबसे कम स्कोर है।

 

गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनके इस फैसले को मैट हेनरी ने दूसरे ही ओवर में सही साबित कर दिया।

हेनरी ने थिरामाने को चलता किया। इसके बाद इस तेज गेंदबाज ने लगातार दो गेंदों में कुशल परेरा और कुशल मेंडिस को पविलियन की राह दिखाई। हेनरी के शुरुआती झटकों से श्रीलंका की टीम पूरे मैच में उभर नहीं सकी और 29.2 ओवर में महज 136 पर सिमट गई।

 

फुर्ग्यूसन ने बिगड़ा श्रीलंका का खेल

हेनरी के शुरुआती झटकों के बाद गेंदबाजी करने आए लॉकी फुर्ग्यूसन ने अपने ही ओवर में डी सिल्वा को चलता किया। इसके बाद फुर्ग्यूसन ने जीवन मेंडिस का भी विकेट अपने नाम किया।

वही, पारी के आखिरी ओवरों में लॉकी ने मलिंगा का विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत किया। फुर्ग्यूसन ने अपने 6.2 ओवर के स्पेल में कुल 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

 

यह भी पढ़े –   ICC CWC 2019: बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें, चोट के चलते पहले मैच से बाहर हो सकता ये धाकड़ बल्लेबाज

 

करुणारत्ने ने खेली कप्तानी पारी

विश्व कप में श्रीलंका टीम की अगुवाई कर रहे दिमुथ करुणारत्ने ने टीम की तरफ से सबसे अधिक नाबाद 52 रनों की पारी खेली। करुणारत्ने क्रीज पर एक तरफ से डटे रहे लेकिन उनको अन्य बल्लेबाजों का बिलकुल भी साथ नहीं मिला।

श्रीलंका का यह विश्व कप में चौथा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1999 विश्व कप में टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 110 रनों पर सिमट गयी थी। टीम का वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर 86 रन का रहा है। जो टीम ने पहले विश्व कप में विंडीज के खिलाफ बनाया था।

 

देखें हमारी खास पेशकश…

https://www.youtube.com/watch?v=lip5_R8hk8E

Previous Article
Next Article