भारत में बॉलीवुड स्टार्स से भी आगे निकली विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू

Published on: Jan 11, 2019 5:17 pm IST|Updated on: Jan 11, 2019 5:17 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा ‘ब्रैंड वैल्यू’ वाली शख्सियत बन गए हैं। इस क्रिकेटर ने ब्रैंड वैल्यू के मामले में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2018 में विराट की ब्रैंड वैल्यू 1200 करोड़ रुपए रही।

इस मामले में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन उनसे काफी पीछे हैं। यह खुलासा ‘डफ एंड फेल्प्स’ की ‘द बोल्ड, द ब्यूटीफुल एंड द बिर्लिएंट’ नामक सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट में हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 20 सेलिब्रिटीज की ब्रैंड वैल्यू लगभग 62 हजार करोड़ रही है। इसमें टॉप-10 सितारों की हिस्सदेारी लगभग 75 फीसदी रही है। विराट कोहली के बाद दीपिका 723 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीसरे पर अक्षय कुमार और दसवें पर ऋतिक है।

विराट और अनुष्का 40 से अधिक ब्रैंड्स एंडॉर्स करते हैं

ब्रैंड वैल्यू के मामले में टॉप 20 सितारों में बॉलीवुड स्टार्स का दबदबा है, लेकिन खिलाड़ियों से उन्हें अच्छा मुकाबला मिल रहा है। विराट कोहली को इस रिपोर्ट में पहला नंबर मिला है तो सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी, पीवी सिंधु की कुल ब्रैंड वैल्यू 1700 करोड़ है। ये टॉप 20 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू का 27 प्रतिशत है। भारत में ब्रैंड वैल्यू के मामले में विराट लगातार दूसरे साल टॉप पर है। 2017 की तुलना में 2018 में उनकी ब्रैंड वैल्यू 18 फीसदी बढ़ गई है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ लगभग 40 ब्रैंड एंडॉर्स करते हैं। इसमें हेड एंड शोल्डर्स, पेप्सी, मान्यवर, बूस्ट, ऑडी, जियोनी और पोलारॉयड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।

ब्रैंड वैल्यू के मामले में भारत के टॉप 10 लोगों की सूची है:

  1. विराट कोहली, 1205 करोड़ रुपए
  2. दीपिका पादुकोण,723 करोड़ रुपए
  3. अक्षय कुमार, 475 करोड़ रुपए
  4. रणवीर सिंह, 444 करोड़ रुपए
  5. शाहरुख खान, 428 करोड़ रुपए
  6. सलमान खान, 393 करोड़ रुपए
  7. अमिताभ बच्चन, 290 करोड़ रुपए
  8. आलिया भट्ट, 254 करोड़ रुपए
  9. वरुण धवन, 223 करोड़ रुपए
  10. ऋतिक रोशन, 218 करोड़ रुपए
For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article