इन 5 खिलाड़ियों के लिए ये IPL का सीजन हो सकता है आखिरी

Published on: Feb 4, 2019 5:28 pm IST|Updated on: Feb 4, 2019 5:28 pm IST

पूरे विश्व में सबसे पसंद की जाने वाली टी-20 लीग आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरु होने जा रहा है। आईपीएल के ठीक बाद इस साल विश्व कप होगा।  इसी कारण कई देश अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। लेकिन वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके लिए ये उनका अंतिम सीजन हो सकता है।

मुरली विजय

टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय के लिए पिछला साल काफी खराब गुजरा है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ में अपने खेमे में शामिल किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पिछले सीजन में विजय ने केवल एक ही मैच खेला था। जिसमें उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे और बाकी मुकाबलों में वो टीम से बाहर रहे क्योंकि अंबाती रायडू और शेन वॉटसन जैसे बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Credit : Cricket Country

मुरली विजय 1 अप्रैल 2019 को 35 साल के हो जाएंगे और पिछले सालों में जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि आईपीएल का ये सीजन उनका अंतिम साबित हो सकता है।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के फास्ट बॉलर लसिथ मलिंगा उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने शुरुआत से एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। एक समय में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाने वाले मलिंगा, आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 154 विकेट लिए हैं।

Credit : Sportskeeda

मलिंगा को 2019 आईपीएल के नीलामी मे मुंबई ने 2 करोड़ में अपने खेमे में लिया है। ये आईपीएल मलिंगा के लिए आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है, क्योंकि साल 2019 विश्व कप के बाद ऐसी संभावना है कि मलिंगा क्रिकेट से संन्यास ले लें।

रिद्धिमान साहा

बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने आईपीएल इतिहास में एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साल 2014 के फाइनल में शतक लगाने वाले साहा पहले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अंतिम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए थे।

Credit : Zeenews

साल 2019 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें 1.2 करोड़ में शामिल किया। हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो जैसा एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज को भी अपनी टीम में रखा है। हो सकता है कि बेयरस्टो की वजह से साहा को कम मौके मिले। साथ ही साहा के प्रदर्शन में गिरावट की वजह से ये उनका अंतिम आईपीएल हो सकता है।

इमरान ताहिर

स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए चोटिल मिशेल मार्श की जगह पर इमरान ताहिर ने साल 2017 के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7.85 के गेंदबाजी औसत के साथ 12 मुकाबलों में कुल 18 विकेट झटके थे।

Credit : Sportskeeda

ताहिर इस साल मार्च में 40 साल के हो जाएंगे और बढ़ती उम्र की वजह से ये कहा जा सकता है कि ये उनका अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है।

क्रिस गेल

गेल के सामने अधिकतर गेंदबाज असहाय नजर आते हैं। कोलकता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल की शुरुआत करने वाले गेल ने साल 2011 में आरसीबी का दामन थाम लिया था। लीग में आरसीबी के साथ अपने 7 साल बिताने के बाद गेल पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हो गए थे। उन्हें 2 करोड़ के आधार मूल्य पर पंजाब ने अपने खेमे में शामिल किया था।

Credit : Indian Express

इस साल गेल 40 साल के हो जाएंगे और ऐसी संभावना है कि 2019 उनका अंतिम सीजन हो सकता है।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article