मेलबर्न में धोनी ने बना दिए ये रिकॉर्ड, देखती रही पूरी दुनिया

Published on: Jan 18, 2019 5:53 pm IST|Updated on: Jan 18, 2019 5:55 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरा वनडे मैच मेलबर्न में खेला गया। इस वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास मुकाम हासिल किया है। तीसरे वनडे मैच में धोनी ने 87 रनों की पारी खेली है और इसके दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। तो वहीं गेंदबाजी में चहल ने कोहराम मचाया। चहल ने 6 विकेट लिए और सिर्फ 42 रन ही दिए है।

वहीं अगर बात धोनी की करें तो लगातार उन्होंने इस वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दिया है। तीनों मैचों में धोनी ने अर्धशतक लगाया है। वहीं तीसरे मैच में जैसे ही धोनी ने 34 रन बनाएं उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने 1000 वनडे रनों को पूरा किया है।

आपको बता दें कि हो सकता है कि ये धोनी का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी वनडे मैच भी हो सकता है। क्योंकि साल 2019 विश्व कप के बाद उनके संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे हैं, तो ऐसे में अगर धोनी इस मौके को नहीं भुनाते को जीवन भर उन्हें इस बात का मलाल रहता। तीसरे मैच में धोनी ने मौजूदा सीरीज का अपना तीसरा अर्धशतक भी लगाया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में अर्धशतकों की हैट्रिक भी लगा दी है।

ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

धोनी से पहले तीन भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 1000 रन पूरे किए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल था। अब इन नामों के साथ महेंद्र सिंह धोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। इस मैच से पहले धोनी को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए 34 रनों की जरूरत थी और उन्होंने 29वें ओवर में पीटर सिडल की गेंद पर चौका लगाया और ये रिकॉर्ड पूरा किया है।

धोनी ने लगाया 70वां अर्धशतक

धौनी ने मेलबर्न के ग्राउंड पर 74 गेंदों का सामना करते हुए 70वां वनडे अर्धशतक पूरा किया है। ये इस सीरीज में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा है। धोनी इससे पहले भी लगातार तीन या उससे ज्यादा मैचों में 4 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। ये 5वां मौका है जब उन्होंने ऐसा काम किया है। इससे पहले उन्होंने तीन या उससे ज्यादा मैचों में अर्धशतक जनवरी 2014 में लगाए थे।

Previous Article
Next Article