बर्थडे स्पेशल : जानिए, टीम इंडिया की ‘दूसरी दीवार’ चेतेश्वर पुजारा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

Published on: Jan 25, 2019 1:22 pm IST|Updated on: Jan 25, 2019 3:37 pm IST

टीम इंडिया की मॉडर्न दीवार चेतेश्वर पुजारा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा के लिए पिछला साल काफी बेहतरीन रहा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में टेस्ट सीरीज हराकर जो इतिहास बनाया उसके असल हीरो पुजारा रहे।

espn cricinfo

पिता थे पहले कोच

इस खिलाड़ी को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में सीख अपने पिता से ही मिली है। पुजारा के पिता अरविंद और चाचा विपिन दोनों ही सौराष्ट्र के लिए रणजी खेल चुके हैं। ये दोनों ही पुजारा के पहले कोच बने थे। पुजारा की मां के देहांत के बाद पिता ने ही उन्हें मां और बाप दोनों के हिस्से का प्यार दिया।

पुजारा बताते हैं उनके पहले क्रिकेट कोच पिता ही थे। वो उनको क्रिकेट के गुर सिखाते थे। पुजारा जैसे-जैसे बड़े होते गए उन्होंने पहले स्कूल फिर क्लब स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया।

espn cricinfo

मां की मौत

साल 2005 की बात है तब पुजारा भावनगर में मैच खेल रहे थे। मैच खत्म होने के बाद जब पुजारा वापस घर लौटे तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया था। उनकी मां रीना इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। दरअसल पुजारा की मां रीना को कैंसर था। उस वक्त पुजारा 17 साल के थे।

उनकी मां का सपना था कि वो टीम इंडिया के लिए खेलें। लेकिन मां के देहांत के बाद पुजारा काफी सदमे में चले गए थे लेकिन उन्होंने अपनी मां के सपनों को अपनी जिद बना लिया था और कड़ी मेहनत की वजह से टीम इंडिया में हिस्सा बने।

चेतेश्वर पुजारा का करियर

चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ ओर से 68 टेस्ट मैचों में 51.19 की औसत से 5,426 रन बनाए हैं। जिसमें 18 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 206 रनों का रहा है। पुजारा ने 5 वनडे मैचों में 10.20 की औसत से 51 रन बनाए हैं।

वहीं पुजारा ने 185 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 54.50 की औसत से 14,552 रन बनाए हैं। जिसमें 48 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 352 रन रहा है। उन्होंने 5 विकेट भी लिए हैं। पुजारा ने 103 लिस्ट ए मैचों में 54.20 की औसत से 4,445 रन बनाए हैं। जिसमें 11 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 158 रन रहा है।

चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड

  • पुजारा ने एक साल में 2,000 रन बनाए हैं। उन्होंने 2013 में प्रथम श्रेणी मैचों में 102.15 की औसत से 2,043 रन बनाए हैं। केवल क्रिस रोजर्स ने 28 मैचों में 48.79 की औसत से 2,391 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली के साथ उनकी 222 रनों की पार्टनरशिप दक्षिण अफ्रीका में भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • भारतीय खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे तेज 1,000 टेस्ट रनों का रिकॉर्ड भी पुजारा के नाम है।
  • पुजारा ने एक टेस्ट पारी में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा 525 गेंदों का सामना किया है।
  • वो टेस्ट के सभी पांच दिनों में बल्लेबाजी करने वाले भारत के तीसरे और विश्व के 9वें बल्लेबाज हैं।
  • वो पहले दिन एशिया के बाहर किसी टूर में शतक लगाने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर हैं।
For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article