KXIP vs DC: देखें किस तरह धोनी को कॉपी करना पड़ा केएल राहुल को भारी

Published on: Apr 2, 2019 11:37 am IST|Updated on: Apr 2, 2019 12:28 pm IST

आईपीएल के 13वें मुकाबलें में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से मात दी। आईपीएल का अपना दूसरा मैच खेल रहे सैम करन की शानदार गेंदबाजी करते हुए इस सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम की।

हालांकि इस मैच के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल पंजाब के विकेटकीपर केएल राहुल इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को कॉपी करते हुए नजर आ रहे है।

 

धोनी को कॉपी करते दिखे राहुल

मोहाली के मैदान पर खेले गए आईपीएल के 13वें मुकाबलें में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया। आखिरी के ओवरों में दिल्ली ने अपने 7 विकेट महज 8 रन पर गंवाए। इस मैच के दौरान एक बेहद दिलचस्प वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है।

 

https://twitter.com/amit9761592734/status/1112762699308589056

दरअसल दिल्ली की पारी के 3 ओवर की तीसरी गेद पर शिखर धवन हल्के हाथ से शॉट खेल कर दौड़ पड़े, वही नॉन स्ट्राइक पर मौजूद श्रेयस अय्यर ने धवन की कॉल का फौरन रिस्पॉन्स दिया।

तभी पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे अश्विन ने गेंद को केएल राहुल की तरफ तेजी से फेंका, लेकिन राहुल ने गेंद को पकड़ने की बजाय धोनी स्टाइल में गेंद को दिशा दिखाने की कोशिश करते नजर आए।

हालांकि वो इसमे कामयाब नहीं हुए और गेंद स्टंप पर जाकर नहीं लगी। राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढे –  RR vs RCB IPL 2019: Stoinis, Coulter-Nile in for RCB, Turner joins RR

 

पंजाब की तीसरी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। जबकि अपने होम ग्राउंड पर टीम की लगातार दूसरी जीत थी। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे सैम करन, जिन्होनें महज 11 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

सैम ने इस सीजन की पहली हैट्रिक भी अपने नाम की। वही, बल्लेबाजी में डेविड मिलर और सरफराज खान की शानदार पारी के चलते पंजाब सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। इस जीत के साथ पंजाब की टीम पॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article