Published on: Dec 10, 2018 4:49 pm IST|Updated on: Dec 11, 2018 2:22 pm IST
अपने पिछले दोनों मुकाबलें में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही Telugu Titans का सामना UP Yoddha से होगा। घरेलू परिस्थितियों में खेल रही Telugu की टीम ने पिछले दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया है। वही UP Yoddha के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नही रहा है। UP की टीम महज 4 जीतों के साथ जोन बी में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
Telugu Titans के लिए पिछले कुछ मैच अच्छे रहे है। टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। टीम ने अपने आखिरी मुकाबलें में Haryana Steelers की टीम को 35-31 से मात दी थी। अहम मैचों से पहले टीम के स्टार रेडर Rahul Chaudhari का फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी खबर है। Rahul ने Haryana के खिलाफ शानदार सुपर टेन लगाया था। वही Nilesh Salunke ने वापसी के बाद दोनों ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया है।
टीम का डिफेंस इस सीजन बेहद मजबूत नजर आया है। Abozar और कप्तान Vishal Bhardwaj की जोड़ी ने शानदार टैकल किए है। आखिरी मुकाबलें में Vishal ने शानदार छह टैकल पॉइंटस अपने नाम किए थे।
वही दूसरी तरफ UP Yoddha के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन 17 मैच खेलें है। जिसमें टीम को 10 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि महज 4 में टीम को जीत नसीब हुई है। टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम सम्मान बचाने के लिए मैट पर उतरेंगी। टीम खेल के हर विभाग में चारों खाने चित नजर आयी है।
दोनों टीमों का सामना इस सीजन दो बार हुआ है। पहली बार जहां बाजी Telugu Titans के हाथों लगी है। वही दूसरी दफा मैच 26-26 की बराबरी पर समाप्त हुआ है।
योद्धा नितेश कुमार Telugu Titans के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे ?#YoddhaHum #SaansRokSeenaThok pic.twitter.com/0xz3EnksCn— U.P. YODDHAS (@UpYoddhas) December 10, 2018
योद्धा नितेश कुमार Telugu Titans के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे ?#YoddhaHum #SaansRokSeenaThok pic.twitter.com/0xz3EnksCn
— U.P. YODDHAS (@UpYoddhas) December 10, 2018
कब – 11 दिसंबर रात 9बजे
कहाँ – Rajiv Gandhi Indoor Stadium, Vizag
Telugu Titans -WWLLL
Up Yoddha -WLLLL
टीम न्यूज जाननें के लिए जुड़े रहिए।
Telugu Titans – Vishal Bhardwaj(c), Farhad Rahimi Milaghardan, Armaan, Rajneesh, Deepak, Nilesh Salunke, Sombir Gulia, Krushna Madane, Rakshith,Anil Kumar, Ankit Beniwal, Mahender Reddy,Mohsen Maghsoudloujafari, Abozar Mohajermighani, C Manoj Kumar, Rahul Chaudhari, Anuj Kumar and Kamal Singh.
UP Yoddha: Rishank Devadiga(c), Seong Ryeol Kim, Bhanu Pratap Tomar, Nitesh Kumar, Narender, Jeeva Kumar, Sagar B Krishna, Shrikant Jadhav, Azad Singh, Amit, Nitin Mavi, Prakshanth Kumar Rai, Pankaj, Arkam Shaikh, Rohit Kumar Choudhary, Sachin Kumar, Vishav Chaudhary, Sulieman Kabir.
Telugu Titans के खिलाफ अपना बेहतरीन रिकार्ड बरक़रार रखना लाज़मी है.#YoddhaHum #SaansRokSeenaThok pic.twitter.com/QxVZCrGcbM— U.P. YODDHAS (@UpYoddhas) December 10, 2018
Telugu Titans के खिलाफ अपना बेहतरीन रिकार्ड बरक़रार रखना लाज़मी है.#YoddhaHum #SaansRokSeenaThok pic.twitter.com/QxVZCrGcbM
UP Yoddha:
Defender – Jeeva Kumar, Nitesh Kumar, Sachin Kumar
All-rounder – Narendra
Raiders – Prashant Kumar Rai, Shrikant Jadhav, Rishank Devadiga
Telugu Titans:
Defenders – Abozar Mohajermighani, Anil kumar , Farhad Milaghardan
All-rounder – Vishal Bhardwaj,
Raiders – Rahul Chaudhari, Nilesh Salunke
यह भी पढ़े – DEL vs MUM Dream11 Match Prediction
Defenders – डिफेंडर के तौर पर Abozar Mohajermighani, Nitesh Kumar, Sachin Kumarसबसे अच्छे विकल्प होगें। Sachin ने पिछले मैच में शानदार 6 टैकल पॉइंटस लिए थे। वही Nitesh और Abozar का प्रदर्शन इस सीजन बेहद कमाल का रहा है।
All-rounder – ऑलराउंडर के तौर पर Vishal Bhardwaj बेहतर विकल्प होगें। Vishal ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में वो इस मैच में काफी उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते है।
Raiders – रेडर के तौर पर Rahul Chaudhari, Prashant Kumar Rai, Nilesh Salunke सबसे अच्छी चॉइस होगें। Rahul ने पिछले मैच में शानदार सुपर टेन लगाकर फॉर्म में वापसी की है। वही Prashant और Nilesh ने वापसी के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया है।