देखें : इस गेंदबाज़ ने इस तरह फेंकी गेंद की बस देखते ही रह गए सभी

Published on: Nov 9, 2018 12:17 am IST|Updated on: Nov 9, 2018 10:46 am IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

क्रिकेट के खेल में समय के साथ साथ काफी बदलाव देखने को मिले हैं। आज इस खेल में पहले के मुकाबले नए तकनीक आ गए हैं और खेल का स्तर काफी ऊंचा हो गया है। अक्सर नए नए शॉट बल्लेबाज़ी के दौरान देखने को मिलते हैं जैसे हेलीकॉप्टर शॉट, रिवर्स स्वीप, अपर कट इत्यादि इत्यादि। लेकिन कम ही मौकों पर गेंदबाज़ी में कुछ इसी प्रकार का देखने को मिलता है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में कुछ ऐसे गेंदबाज़ भी देखने को मीले हैं जिन्होंने अपने नए गेंदबाज़ी तकनीक से सभी को चौंका गए थे। ऐसा ही कुछ खेले जा रहे सीके नायडू ट्रॉफ़ी के एक मैच देखने को मिला है। गेंदबाज़ी करते हुए एक बाएं हाथ के स्पिनर गेंद डालने से पहले पूरी तरह 360° पर घूम गए फिर गेंद को रिलीज़ किया। गेंदबाज़ के इस ऐक्शन को देख कर हर कोई हैरान रह गया और अंपायर भी कुछ नही समझ पाए और इस गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया।

गेंदबाज़ के इस ऐक्शन का वीडियों भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

 

यह मैच सीके नायडू टुर्नामेंट के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बंगाल की टीम के बीच खेला जा रहा था। बंगाल की बल्लेबाज़ी के समय यह गेंद उत्तर प्रदेश के स्पिन गेंदबाज़ शिव सिंह ने फेंका था। हालांकि यह गेंद डेड घोषित हो गया इसके बावजूद इस गेंद को फेंक कर शिव सिंह ज़रूर मशहूर हो गए।

 

इस गेंद का वीडियों BCCI के अलावा कई बड़े क्रिकेट सितारों ने भी शेयर किया है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी इस ऐक्शन को देख कर हैरान रह गए और उन्होंने यह वीडियों शेयर किया। साथ ही पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी भी इसका वीडियो शेयर किया है।

देखें वीडियो

अंपायर के इस गेंद को डेड घोषित करने से गेंदबाज़ शिव सिंह खुश नज़र नही आए। और अंपायर के इस फैसले पर गेंदबाज़ी टीम के कप्तान और खिलाड़ी अंपायर से बात करते भी नज़र आए। इस ऐक्शन के बारे में पूछे जाने पर शिव ने कहा की उन्होंने ऐसी गेंद पहली बार नही फेंका था। इससे पहले वह ऐसी गेंद विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में भी फेंक चुके हैं।

Previous Article
Next Article