Published on: Feb 11, 2019 5:26 pm IST|Updated on: Feb 11, 2019 6:29 pm IST
BK vs RPC Match Prediction | Who Will Win Today’s Match
Venue : Dhangadi
Date & Time : 12 Feb 2019, 12:45 PM IST
धानगढ़ी प्रीमियर लीग में कल बिराटनगर किंग्स का सामना रूपनदेही चैलेंजर्स से होगा. दोनों टीमों के बीच ये सीजन का पहला मुकाबला होगा. हालाँकि, रूपनदेही चैलेंजर्स की टीम ने एक मैच खेल लिए हैं. जहाँ टीम को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों की जीत मिली.
महेंद्रनगर यूनाइटेड के साथ हुए इस मैच में रूपनदेही चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी की. और निर्धारित 20 ओवर में टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए. लिहाजा, महेंद्रनगर यूनाइटेड को 112 रनों का लक्ष्य मिला. जिसके जवाब में उतरी यूनाइटेड की टीम 109 रन ही बना सकी.
इस मैच में रूपनदेही चैलेंजर्स की ओर से सुमित महार्जन ने सबसे ज्यादा 27 रनों का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज रन बनाने में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. महेंद्रनगर की ओर से लोहानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किये. बोहरा और धाकल को दो-दो विकेट मिले. वहीं, रूपनदेही चैलेंजर्स के बिक्रम सोब ने तीन विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी.
दूसरी ओर, बिराटनगर किंग्स का ये डीपीएल में पहला मैच होगा. बिराटनगर किंग्स की अगुवाई करन केसी कर रहे हैं. बिराटनगर टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. डीपीएल के पहले सीजन इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था.
लेकिन, पिछला सीजन टीम का बेहद खराब रहा. बिराटनगर किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज रही थी. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम सीजन का आगाज किस अंदाज में करती है.
बिराटनगर किंग्स की कप्तानी Karan KC संभाल रहे हैं.
Rupandehi Challangers
Anil Kharel, Babar Hayat, Basant Regmi, Bhim Sharki, Bikram Sob, Binod Bhandari, Krishna Karki, Lalit Bhandari, Pradeep Airee, Puran B.K.,Raza Ali Dar, Sandeep Sunar, Sher Malla, Sumit Maharjan, Suraj Darai.
Biratnagar Kings
Karan KC, Md. Aasif Sheikh, Kushal Bhurtel, Prithu Baskota, Kishor Mahato, Sushan Bhari, Hari Shankar Sah, Md.Samsad Sheikh,Rajesh Pulami Magar, Arjun Adhikari, Amrit Gurung, Trit Raj Das, Suwash Ayer.
विकेटकीपर :Asif Sheikh
बल्लेबाज : P Baskota, H Shah, K Bhurtel
ऑलराउंडर : Karan KC, S Shukla, S Malla
गेंदबाज : Avinash Yadav, S Sheikh, S Bhari
विकेटकीपर :Binod Bhandari
बल्लेबाज : Babar Hayat, Bhim Sharki, S Maharajan, Sandeep Sunar, Pradeep Airee
ऑलराउंडर : P Mehra,
गेंदबाज : Basanta Regmi, Lalit Bhandari, K Karki, Bikram Sob
विकेटकीपर : B Bhandari विकेटकीपर के तौर पर सबसे बेस्ट है. नम्बर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं. ऐसे में भंडारी आपको काफी फैंटसी अंक दिला सकते हैं.
बल्लेबाज : Babar Hayat होंग कोंग के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. और नेशनल लेवल अपनी टीम के लिए उन्होंने काफी रन और रिकॉर्ड भी बनाए हैं. ऐसे में बाबर हयात को आप अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकते हैं. K Bhurtel को आप बिराटनगर किंग्स की तरफ से चुन सकते हैं. वहीं, S Sunar और S Maharjan तीसरे और चौथे बल्लेबाज के रूप में परफेक्ट हैं.
ऑलराउंडर : बिराटनगर किंग्स के K Karan नेपाल के जबरदस्त ऑलराउंडर हैं. अपने लय में दिखे तो अकेले दम पर मैच जीता सकते हैं. वहीं, S Malla और S Shukla को भी आप टीम में रख सकते हैं.
गेंदबाज : B Regmi ने पहले मुकाबले में बढ़िया गेंदबाजी की थी. चार ओवर के स्पैल में उन्होंने महज आठ रन खर्च कर एक विकेट निकाले थे. L Bhandari आप दाँव लगा सकते हैं. ये बेहतरीन गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं. नेपाल के लिए खेल भी चुके हैं. S Bhari तीसरे गेंदबाज होंगे, जिन्हें चुनना सही रहेगा. B Sob ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किये थे.
IND vs NZ: तीसरे टी-20 में 4 रन से हारी टीम इंडिया, हाथ से निकली सीरीज