Published on: Feb 21, 2019 5:48 pm IST|Updated on: Feb 22, 2019 8:35 am IST
MUM vs PUN Match Prediction | Who Will Win Today’s Match
Venue : Emerald High School Ground,Indore
Date & Time : 22 Feb 2019, 9:00 AM IST
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कल टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमें आपस में भिड़ने जा रही है. जी हाँ, पंजाब का मुकाबला मुंबई से होने वाला है. इंदौर के एमेरेल्ड हाई स्कूल मैदान पर ये मैच खेला जाएगा. बता दें, मुंबई को पलड़ा इस मैच में पंजाब पर भारी लगता है.
दरअसल, मुंबई के अधिकतर प्लेयर मैच विनर और फॉर्म में है. वहीं, पंजाब में युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह जैसे बड़े सितारे जरूर हैं. लेकिन, फॉर्म में नहीं है. पिछले मुकाबले में पंजाब का सामना मध्य प्रदेश से हुआ था. जहाँ टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश ने पंजाब को 200 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम 165 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर से मनदीप सिंह ने जरूर 38 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. लेकिन, दूसरी छोर से उन्हें साथ नहीं मिला. युवराज सिंह फ्लॉप रहे, 6 रन ही बना सके.
उधर, मुंबई ने श्रेयस अय्यर की ऐतिहासिक 147 रनों की पारी की मदद से सिक्किम के खिलाफ 258 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर की ये पारी भारतीय टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है. इस दौरान अय्यर ने सात चौके और 15 छक्के भी लगाए.
वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 66 रन जड़ दिए. जवाब में सिक्किम की पूरी टीम 104 रन बना सकी. लिहाजा, मुंबई को 154 रनों की बड़ी जीत मिली.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है.
Punjab Squad:
Yuvraj Singh, Harbhajan Singh (c), Manpreet Gony, Mandeep Singh, Gurkeerat Singh Mann, Sandeep Sharma, Manan Vohra, Baltej Singh, Barinder Sran, Karan Kaila, Anmolpreet Singh, Shubman Gill, Sharad Lumba, Prabhsimran Singh (wk), Krishan
Mumbai Squad:
Ajinkya Rahane (c), Dhawal Kulkarni, Aditya Tare (wk), Suryakumar Yadav, Shardul Thakur, Siddhesh Lad, Royston Dias, Shreyas Iyer, Tushar Deshpande, Shubham Ranjane, Akash Parkar, Prithvi Shaw, Eknath Kerkar, Shams Mulani, Dhrumil Matkar
Mumbai :
विकेटकीपर : Aditya Tare
बल्लेबाज : P Shaw, S Lad, A Rahane (c), S Iyer, S Yadav
ऑलराउंडर : Shams Mulani, Shubham Ranjane
गेंदबाज : Shardul Thakur, D Kulkarni, Tushar Deshpande
Punjab :
विकेटकीपर : Prabhsimran Singh
बल्लेबाज : Mandeep Singh, S Lumba, A Singh, Yuvraj Singh
ऑलराउंडर : Gurkeerat Singh mann
गेंदबाज :S Sharma, B Sran, Harbhajan Singh (c), M Gony
विकेटकीपर : Prabhsimran Singh तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं. इसलिए, हमने A tare की जगह प्रभसिमरन सिंह को टीम में लिया है.
बल्लेबाज : S Iyer ने पिछले मैच में 147 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. अच्छे लय में हैं. इसलिए, आप इन्हें कप्तान जरूर बनाएं. P Shaw पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे.
लेकिन, इस खिलाड़ी का बल्ला ज्यादा दिन तक खामोश नहीं रह सकता. S Yadav बिना शक के आपकी टीम में होना चाहिए. M Singh ने पंजाब के लिए पिछले मैच में अर्ध शतकीय पारी खेली थी. इसी वजह से इन्हें चुना है.
ऑलराउंडर : G Mann बैटिंग के साथ-साथ विकेट भी लेते हैं. S Mulani ने सिक्किम के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए थे. S Ranjane को भी टीम में लें.
गेंदबाज : Tushar Deshpande, S Thakur और S Sharma को टीम में जरूर रखें. ये तीनों ही विकेटटेकिंग गेंदबाज हैं.