बर्थडे स्पेशल : धोनी के जन्मदिन के मौके पर लगा बधाई देने वालों का तांता

Published on: Jul 7, 2018 6:08 pm IST|Updated on: Jul 7, 2018 6:08 pm IST

भारतीय क्रिकेट के अनमोल रत्न यानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 37 साल के हो गए। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं। धोनी ने अपना बर्थडे वहीं टीम के अन्य खिलाड़ीयों, पत्नी साक्षी और बेटी ज़िवा के साथ मिल कर मनाया।

2004 में भारतीय टीम की ओर से क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 में अपनी ज़िन्दगी का एक और रिकॉर्ड बनाया। यह मैच धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का 500 वां मैच था। हालांकि यह मैच यादगार नही हो सका क्यों की भारत को इस मैच में हार मिली।

धोनी विश्व क्रिकेट के एकलौते कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनो ट्रॉफियां जीती हैं। आएं जाने धोनी से जुड़े कुछ ऐसे ही रोमांचक तथ्य।

1. धोनी विश्व क्रिकेट के तीसरे कामयाब विकेटकीपर हैं। इनके नाम 500 अंतराष्ट्रीय मैचों में 780 सफलताएं दर्ज हैं।

2. धोनी के नाम सबसे अधिक 178 स्टम्पिंग दर्ज है।

3. T20 में भी सबसे कामयाब किपर धोनी ही हैं, धोनी के नाम 82 सफलताएं दर्ज हैं।

4. एक दिवसीय में धोनी 217 छक्के लगा चुके हैं जो की किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे अधिक छक्का है जबकि अंतराष्ट्रीय मैचों में चौथा सबसे अधिक है।

5. 7वें नम्बर पर बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 2 बार इस क्रम पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़े हैं।

6. बिना अर्धशतक लगाए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम दर्ज है। धोनी ने 1000 से भी अधिक रन बिना अर्धशतक की मदद के लगाए हैं

धोनी की इस खास मौके पर कई खिलाड़ियों ने बधाई दी है। रैना ने बधाई देते हुए उनके जन्म दिन को भारत के लिए आशीर्वाद का दिन बताया वहीं अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले सहवाग ने भी उसी अंदाज़ में धोनी को शुभकामनाएं दी है। इनके अलावा मोहम्मद कैफ, CSK समेत क्रिकेट के चाहने वाले धोनी को बधाइयां दे रहे हैं।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article

Happy Birthday MS Dhoni: Wishes pour in for Captain Cool!

Published on: Jul 7, 2018 11:27 am IST|Updated on: Jul 7, 2018 11:27 am IST

MS Dhoni

Mahendra Singh Dhoni, born on 7 July 1981, who is part of the Indian team playing in England, celebrated his 37th birthday with his teammates and family wife Sakshi, daughter Ziva.

Dhoni, who debuted for India in 2004, completed another milestone yesterday.

The 2nd T20I match against England in Cardiff was his “500th international match”.

MS has been the only captain in the history of cricket who has led them to three ICC trophies: World T20 in 2007, ICC World Cup 2011 and 2013 Champions Trophy.

Let’s have a look at some of the records set by MS Dhoni:

  • MS Dhoni is the third most successful wicketkeeper in international cricket. He has sent back to the pavilion 780 people in 500 games.
  • Dhoni has most stumpings by any wicketkeeper in international cricket. He has affected 178 stumpings so far.
  • He is most successful wicketkeeper in T20Is with 82 dismissals so far in his name.
  • MS Dhoni has scored 217 sixes in ODI cricket so far. He tops the list of Indian players and is fourth among all international cricketers in this regard.
  • Dhoni holds the record of scoring the most number of runs without scoring a half-century. He scored over 1000 runs without scoring a fifty.
  • Dhoni has scored most centuries by any batsman batting at no. 7. He has scored two centuries at this position- against Pakistan and Africa XI both at Chepauk in Chennai.
  • Dhoni’s sixth-wicket partnership of 218 runs with Mahela Jayawardene in the Afro-Asia cup 2007 is a world record!

Wishes poured in for the former Indian skipper on his 37th B’day:

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article