सौरव गांगुली ने विराट कोहली को दी कप्तानी की सीख!

Published on: Oct 3, 2018 3:28 pm IST|Updated on: Dec 31, 2019 1:14 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram
पूर्व भारतीय कप्तान और भारत की ओर से सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सौरव गांगुली ने एक इवेंट के दौरान मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को काफी देर तक कप्तानी के बारे में काफी कुछ बताया| गौरतलब है कि गांगुली खेल के बारे में अपनी समझ और सूझ बूझ के लिए जाने जाते हैं| वे भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं|  उनकी कप्तानी के दौरान ही भारत मे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया| सौरव गांगुली के अनुसार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से बनी टीम को संभालना काफी मुश्किल होता है| सौरव गांगुली के अनुसार ड्रेसिंग रूम में एक प्रेरणादायक ऊर्जा होनी चाहिए|

 

कप्तानी की सीख 

 

प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से प्रसिध्द सौरव गांगुली सचिन तेंदुलकर , अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की टीम के कप्तान थे| सौरव गांगुली ने बताया कि कप्तान को अपने खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए क्यूंकि यह उनके प्रदर्शन में असर कर सकता है| “एक कप्तान केवल अपनी योजनाएं ही नहीं चला सकता| मुकाबलों के दौरान दबाव की परिस्थितियां होती हैं पर उस वक़्त सूझ बूझ के साथ काम लेना चाहिए| ” अगर आप खिलाड़ियों को छूट देंगे वे तभी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे|

 

क्या बनाता है उन्हे खास? 

 

एक अच्छा कप्तान वह होता है जो साधारण खिलाड़ियों से भी अच्छा प्रदर्शन करा सके|  गांगुली के अनुसार एक कप्तान को पहले अच्छा प्रदर्शन करके खिलाड़ियों का विश्वास हासिल करना होता है, उसके बाद नियंत्रण और छूट देकर उनसे अच्छा प्रदर्शन कराने की कोशिश करनी चाहिये| इन्ही सारी खूबियों के कारण सौरव गांगुली भारत के सबसे चहेते कप्तानों में से एक हैं| क्रिकेट विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की सोच बदल दी थी|
गौरतलब है कि गांगुली द्वारा दी गई इन सीखो को विराट कोहली किस प्रकार आजमाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा| वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से टेस्ट श्रृंखला खेली जायेगी|विराट इस टेस्ट श्रृंखला में कप्तानी करेंगे|
Previous Article
Next Article