Published on: Mar 9, 2019 12:40 pm IST|Updated on: Mar 10, 2019 1:20 pm IST
तीसरे एकदिवसीय मुकाबलें में शानदार जीत दर्ज करने के बाद Australia की टीम सीरीज के चौथे वनडे मुकाबलें में India की टीम से भिड़ेंगी।
पहले दोनों ही वनडे मैचों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम India को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। वही, Australia की टीम चौथे वनडे को जीत कर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेंगी।
Australia की बात की जाए तो पिछले मैच में टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। खासतौर पर टीम के टॉप ऑर्डर ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबलें में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम अपने इस प्रदर्शन को चौथे वनडे मे भी जारी रखना चाहेंगी।
कप्तान Aaron Finch और Usman Khawaja ने पिछले मैच में पहली विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की थी। जबकि Maxwell और Stoinis ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की थी।
वही, गेंदबाजी में Pat Cummins और Jhye Richardson ने शानदार गेदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए थें। Adam Zampa ने भी अहम मौकों पर टीम को विकेट दिलाए थें।
India की टीम तीसरे वनडे में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आयी थी। खासतौर पर टीम की मजबूत बल्लेबाजी ने बेहद फीका प्रदर्शन किया था। कप्तान Virat Kohli ने जरुर शतकीय पारी खेली थी। लेकिन उनको छोड कर टीम के अन्य बल्लेबाज काफी संघर्ष करते नजर आए थें।
टीम की गेंदबाजी भी पिछले मैच में Australia के बल्लेबाजों के खिलाफ बौनी साबित हुई थी। टीम को पहले विकेट के लिए 31 ओवरों तक का इंतजार करना पड़ा था। टीम की ओर से Kuldeep Yadav ही तीन विकेट निकालने में कामयाब रहे थें ।
MS Dhoni को अंतिम दो वनडे मैचोें के लिए आराम दिया गया है।
टीम न्यूज जाननें के लिए जुड़े रहिए।
Australia Playing 11
विकेटकीपर – Alex Carey
बल्लेबाज – Aaron Finch, Usman Khawaja, Shaun Marsh, (Doubt :Peter Handscomb)
ऑलराउंडर – Marcus Stoinis, Glenn Maxwell
गेंदबाज – Pat Cummins, Adam Zampa, Jhye Richardson, (Doubt : Jason Behrendroff, Nathan Lyon)
India Playing 11
विकेटकीपर – Rishabh Pant
बल्लेबाज – Virat Kohli, Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, (Doubt :KL Rahul, Ambati Rayudu)
ऑलराउंडर – Vijay Shankar, Kedhar Jadhav, (Doubt : Ravindra Jadeja)
गेंदबाज – Jasprit Bumrah, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar/Mohammad Shami
Australia Squad – Aaron Finch(c), Alex Carey, Usman Khawaja, Shaun Marsh, Peter Handscomb, Marcus Stoinis, Glenn Maxwell, Jhye Richardson, Ashton Turner, Pat Cummins, Nathan Coulter-Nile, Jason Behrendorff, Nathan Lyon, Adam Zampa, Andrew Tye
India Squad – Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, Virat Kohli(c), Ambati Rayudu, Lokesh Rahul, Rishabh Pant, MS Dhoni, Kedar Jadhav, Vijay Shankar, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah, Yuzvendra Chahal, Ravindra Jadeja
यह भी पढ़े – विश्वकप 2019 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी एक और टेंशन, क्या गब्बर कर पाएंगे वापसी?
विकेटकीपर – विकेटकीपर के तौर पर Alex Carey अच्छे विकल्प होगें। Carey पिछले मैच में रंग मेें नजर आए थें। ऐसे में वो इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते है।
बल्लेबाज – बल्लेबाजी में Virat Kohli, Rohit Sharma,Aaron Finch, Usman Khawaja सबसे अच्छे विकल्प होगें। Virat ने पिछले दो मैचों में लगतार दो शतक लगाए है। जबकि Khawaja ने भी पिछले मैच में शतक जड़ा था।
ऑलराउंडर – ऑलराउंडर के तौर पर Marcus Stoinis, Glenn Maxwell सबसे अच्छे विकल्प होगें। Maxwell ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी। जबकि Stoinis बल्ले और गेंद दोनो से कारगर साबित हुए है।
गेंदबाज – गेंदबाजी में Jasprit Bumrah, Pat Cummins, Kuldeep Yadav, Jhye Richardson सबसे अच्छे विकल्प होगें। Cummins और Richardson ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए थें। जबकि Kuldeep ने भी पिछले मैच में दो विकेट झटके थें।