Published on: Feb 27, 2019 2:01 pm IST|Updated on: Feb 27, 2019 3:13 pm IST
Syed Mushtaq Ali Trophy के ग्रुप बी के मुकाबलें में Himachal Pradesh की टीम का सामना Rajasthan की टीम से होगा। Himachal की टीम ने अपने आखिरी मैच में Tamil Nadu की टीम को 7 विकेट से मात दी है। जबकि Rajasthan की टीम को अपने आखिरी मैच में Vidarbha के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
Himachal Pradesh की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन पिछले मैच में बेहद शानदार रहा था। टीम ने बड़ी आसानी के साथ Tamil Nadu को चारों खाने चित किया था। टीम की जीत की कहानी टीम के गेंदबाजों ने रची। टीम की ओर से Ankit Maini ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थें। जबकि Kanwar Abhinay ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने चटकाए थें।
वही, टीम की बल्लेबाजी भी पिछले मैच में शानदार फॉर्म में दिखाई दी थी। टीम के सलामी बल्लेबाज Prashant Chopra ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। जिसके चलते टीम ने आसानी से 139 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। E Sen और Rishi Dhawan ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया था।
दूसरी तरफ Rajasthan की टीम को अपने आखिरी मैच में Vidarbha के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टीम की बल्लेबाजी Vidarbha के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। महज 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए Rajasthan की पूरी टीम 73 रनों पर सिमट गयी थी। ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी।
हालांकि टीम के गेंदबाजों ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए Vidarbha को महज 117 रनों पर ढ़ेर किया था। टीम के स्टार गेंदबाज Khaleel Ahmed ने गेंद से कहर बरपाते हुए महज 18 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थें।।
टीम न्यूज जाननें के लिए जुड़े रहिए।
Himachal Pradesh Playing 11
विकेटकीपर –Ankush Bains
बल्लेबाज – Ekant Sen, Prashant Chopra, Nitin Sharma, Ankit Maini, N Gangta
ऑलराउंडर – Sumeet Verma, Rishi Dhawan,
गेंदबाज –Mayank Dagar, A Jamwal, K Abhinay
Rajasthan Playing 11
विकेटकीपर : C Bisht
बल्लेबाज : Manender Singh, R Bist, A Garhwal
ऑलराउंडर : Mahipal Lomror, Tajinder Singh, Ravi Bishnoi (Doubt : T Dhillon)
गेंदबाज : Rahul Chahar, Deepak Chahar, K Ahmed, (Doubt : N Singh)
Himachal Pradesh Squad – Ankush Bains (c & wk), Prashant Chopra, Ekant Sen, Nitin Sharma, Ankit Kaushik, Pankaj Jaiswal, Ankit Maini, Rishi Dhawan, Mayank Dagar, Ayush Jamwal, Kanwar Abhinay Singh, Sumeet Verma, Akshay Chandran, Nikhil Gangta and Gurvinder Singh.
Rajasthan Squad – Mahipal Lomror(c), Aniket Choudhary, Chetan Bist, Robin Bist, Deepak Chahar, Rahul Chahar, Aditya Garhwal, Manender Narender Singh, Siddharth Saraf, Nathu Singh, Tajinder Singh, Abhijeet Tomar, Tanveer-Ul-Haq
विकेटकीपर – विकेटकीपर के तौर पर Ankush Bains सबसे अच्छे विकल्प होगेंं। Ankush बड़े शॉट्स लगाने का दम रखतें है। ऐसे में वो इस मैच में धमाकेदार पारी खेल सकते है।
बल्लेबाज – बल्लेबाजी में Prashant Chopra, Ekant Sen, A Garhwal, R Bist सबसे अच्छे विकल्प होगें। Prashant ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वही, Ekant भी रंग में नजर आए है।
ऑलराउंडर – ऑलराउंडर के तौर पर Mahipal Lomror, Rishi Dhawan सबसे बेहतर विकल्प होगें। Rishi Dhawan बल्ले और गेंद दोनों से पिछले मैचोें में अहम योगदान दे रहे है। ऐसे में वो इस मैच में भी अहम पारी खेल सकते है।
गेंदबाज – गेदाबाजी में K Ahmed, Deepak Chahar, K Abhinay, A Jamwal सबसे बेहतर विकल्प होगें। Khaleel Ahmed ने पिछले मैच में पांच विकेट अपने नाम किए थें।