Published on: Feb 5, 2019 1:39 pm IST|Updated on: Feb 5, 2019 1:39 pm IST
IN-A vs EN-A Match Prediction | Who Will Win Today’s Match
Venue : Krishnagiri Stadium, Wayanad,Kerala
Date & Time : Feb 07-Feb 10, 09:00 AM IST
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी. दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में इंडिया ए एक बार फिर इंग्लैंड लायंस पर अपना दबदबा कायम करने उतरेगा. गौरतलब है कि हाल ही में खेली गई अनऑफिशियल वनडे सीरीज में इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस को 4-1 से मात दी.
लगातार चार मैच जीतने के बाद आखिरी वनडे में इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए को एक विकेट से हराया. इस मैच में मेजबान इंडिया ए की टीम 121 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी थी. इंडिया ए की खराब बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने जरूर जीत के लिए मेहनत की. 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस ने भी अपने नौ विकेट गंवा दिए थे.
हालाँकि, बेन डकेट की मेहनत रंग लायी और गेंदबाज टॉम बेली के साथ मिलकर किसी तरह टीम को मैच जीतने में सफल रहे. इंडिया ए की तरफ से इस मैच में दीपक चाहर और राहुल चाहर ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. जबकि अक्षर पटेल को दो विकेट मिले.
खैर, चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए का ऐलान हो गया है. अंकित बावने टीम की कमान संभालेंगे. तो वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल पर चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाते हुए टीम में जगह दी है.
14 खिलाड़ियों की इस टीम ने प्रियांक पंचाल, अभिमन्यु इश्वरन भी शामिल हैं. जबकि विकेटकीपिंग का जिम्मा श्रीकर भरत संभालेंगे. केरल के अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना को भी जगह मिली है. मयंक मार्कंडे और शाहबाज नदीम के रूप में दो स्पिनर को भी तरजीह दी गयी है.
Stay Tuned
India A Squad :
Varun Aaron, Shahbaz Nadeem, Jalaj Saxena, Ankit Bawne (c), Shardul Thakur, Lokesh Rahul, Priyank Panchal, Srikar Bharat (wk), Siddhesh Lad, Ricky Bhui, Navdeep Saini, Abhimanyu Easwaran, Avesh Khan, Mayank Markande
England Lions Squad:
Danny Briggs, Steven Mullaney, Lewis Gregory, Sam Billings (c & wk), Sam Hain, Alex Davies, Ben Duckett, Jamie Overton, Tom Bailey, James Porter, Zak Chappell, Matthew Carter, Max Holden, Dominic Bess, Ollie Pope, Will Jacks
India A :
विकेटकीपर :
बल्लेबाज :
ऑलराउंडर :
England Lions
Ind vs NZ: टी-20 सीरीज में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया, करेगी विश्व रिकॉर्ड की बराबरी!