Published on: May 10, 2019 9:13 pm IST|Updated on: May 11, 2019 2:05 pm IST
Womens T20 Challenge के फाइनल मुकाबले में Supernovas की टीम का आमना सामना Velocity से होगा। Supernoves की टीम ने अपने आखिरी मैच में Velocity को मात देकर ही फाइनल में प्रवेश किया है। जबकि टूर्नामेंट की तीसरी टीम Trailblazers रन रेट अच्छा नहीं होने के चलते फाइनल में पहुंचने मे नाकाम रही। फाइनल मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
Supernoves की बात की जाए तो टीम ने पहले मैच गंवाने के बाद Velocity के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए 12 रन से जीत दर्ज की। टीम की इस शानदार जीत में सबसे अहम योगदान Jemimah Rodrigues का रहा। जिन्होने महज 48 गेंदों में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जबकि Chamari Athpaththu ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली थी।
वही, गेंदबाजी में Anuja Patil और Radha Yadav ने शुरुआती ओवरों में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। दोनों ने अपने 8 ओवर में मिलकर महज 58 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट भी अपने नाम किए। जबकि Poonam Yadav ने अपने 4 ओवर मे महज 13 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
Velocity ने टूर्नामेंट का आगाज Trailblazers के खिलाफ जीत के साथ किया था। हालांकि पिछले मैच में टीम को Supernoves के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
टीम की ओर से Danielle Wyatt ने एक बार फिर शानदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 43 रन बनाए थे। जबकि कप्तान Mithali Raj ने 40 रनों का योगदान दिया। लेकिन मिताली ने अपनी 40 रनों की पारी खेलने के लिए 42 गेंदों का सामना किया,उनकी धीमी पारी कही ना कही टीम की हार की वजह बनी।
गेंदबाजी में टीम के लिए Shikha Pandey ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन दिए। जबकि Amelia Kerr ने एक बार किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
Venue – Sawai Mansingh Stadium, Jaipur
Date&Time – 11May, 2019, 7:30 PM
टीम न्यूज जाननें के लिए जुड़े रहिए।
Supernoves Playing 11
विकेटकीपर: Taniya Bhatia
बल्लेबाज : Priya Punia, C Atapattu, J Rodrigues, H Kaur
ऑलराउंडर : N Sciver, S devine, A Patil
गेंदबाज : P Yadav, Radha yadav, L Tahuhu
Velocity Playing 11
विकेटकीपर: S Verma
बल्लेबाज: H Matthews, D Wyatt, M Raj, V Krishnamurthy, Shefali Verma
ऑलराउंडर: Amelia Kerr, S Pandey
गेंदबाज: Ekta Bisht, K Zanzad, S Pradhan/J Alam
Supernoves Squad – Harmanpreet Kaur (c), Chamari Athapaththu, Sophie Devine, Lea Tahuhu, Natalie Sciver, Poonam Yadav, Anuja Patil, Mansi Joshi, Jemimah Rodrigues, Taniya Bhatia (wk), Radha Yadav, Priya Punia, Arundhati Reddy
Velocity Squad – Mithali Raj (c), Ekta Bisht, Danielle Wyatt, Shikha Pandey, Sushma Verma (wk), Veda Krishnamurthy, Hayley Matthews, Jahanara Alam, Amelia Kerr, Devika Vaidya, Sushree Pradhan, Komal Zanzad, Shefali Verma
यह भी पढ़े – इंग्लैंड के इस बल्लेबाज का बड़ा बयान, एशेज नहीं वर्ल्ड कप को बताया अपनी पहली पसंद
विकेटकीपर – विकेटकीपर के तौर पर S Verma बेहतर विकल्प होगी। S Verma भारत के लिए विकेटकीपिंग कर चुकी है। साथ ही बढिया बल्लेबाज भी है। Tanya Bhatia का हालिया फॉर्म बेहद बेहद खराब है।वही, वो कीपिंग में भी कुछ खास नहीं पा रही है।
बल्लेबाज – बल्लेबाजी में Daniel Wyatt, M Raj, J Rodrigues, H Kaur सबसे अच्छे विकल्प होंगी। J Rodrigues ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 48 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली थी। Rodrigues ने अपनी आखिरी पांच टी20 पारियों में कुल 116 रन बनाए है। Daniel Wyatt ने पिछले 5 टी20 मैचों में कुल 192 रन बनाए है। जबकि पिछले मैच में भी उन्होने 33 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी।
ऑलराउंडर – ऑलराउंडर के तौर पर Amelia Kerr, S Pandey, N Sciver, S Devine सबसे अच्छी चॉइंस होगी। Amelia Kerr ने आखिरी मैच में 4 ओवरों में महज 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। जबकि पिछले 5 टी20 मैचों में Amelia ने कुल 9 विकेट चटकाए है। N Sciver ने पिछले 5 पारियों मेें कुल 71 रन बनाए है, जबकि गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए है।
गेंदबाज – गेंंदबाजी में P Yadav, L Tahuhu, Ekta Bisht, Radha Yadav सबसे अच्छी विकल्प होगी। P Yadav ने पिछले 5 टी20 मैचों में कुल 3 विकेट लिए है, लेकिन वो बेहद किफायती रही है। Radha Yadav ने आखिरी 5 टी20 मुकाबलों में कुल 6 विकेट अपने नाम किए है।
https://www.youtube.com/watch?v=6dZchqTN0PI