आखिर क्यों आईपीएल में कोहली के लिए अबूझ पहेली बन जाते है स्पिन गेंदबाज, बेहद चौंकाने वाले है आंकड़े

Published on: Mar 27, 2019 6:11 pm IST|Updated on: Mar 27, 2019 6:11 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

आईपीएल के सीजन 12 का बिगुल बज चुका है। लगभग सभी टीमों ने अपना पहला मुकाबला खेल लिया है। टूर्नामेंट के ओपनर मुकाबलें में रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर की टीम महज 70 रनों पर सिमट गयी थी। यहां तक की रन मशीन कोहली भी 12 गेंदों में महज 6 रन बना सके थे। और हरभजन का शिकार बने थे।

Pic Credit@Espncricinfo

आईपीएल के पिछले में कोहली स्पिन गेदबाजों के आगे बेहद असहज नजर आए थे। वही, इस सीजन के पहले मैच मे भी उनकी यही कमजोरी सामने उबर कर आयी है।

 

कोहली की रन मशीन पर स्पिनरों ने लगाया है ब्रेक

विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे शानदार दौर से गुजर रहे है। विराट के आगे इस समय हर रिकॉर्ड बेहद बोना नजर आता है। लेकिन आईपीएल के पिछले सीजन में कोहली को स्पिन गेंदबाजों ने बेहद परेशान किया था।

 

Pic Credit@Espncricinfo

आईपीएल के 11वें सीजन की 14 पारियों में से 8 दफा स्पिनर के शिकार हुए थे। यानि फिरकी गेंदबाजों की घूमती गेंदे कम से कम आईपीएल में विराट के पल्ले नहीं पड़ती है।

वही, इस सीजन के पहले मैच में भी कोहली स्पिनर के हाथों ही आउट हुए थें। यानि आईपीएल की पिछली 15 पारियों में 9 बार स्पिन गेंदबाज कोहली को अपने जाल में फाँसने मे कामयाब रहे है।

 

यह भी पढ़े –  MI vs RCB : हिटमैन शर्मा और किंग कोहली होंगे आमने-सामने, एक नजर 7 दिलचस्प रिकॉर्ड पर

 

पहले मैच मे भी हुए कोहली भज्जी का शिकार

सीजन 12 के पहले मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था। जहां बैंगलोर की टीम महज 70 रन पर ऑलआउट हुई थी। आरसीबी के पारी के 8 विकेट चेन्नई के स्पिनरों ने अपने नाम किए थें।

 

Pic Credit@Espncricinfo

कप्तान विराट कोहली भी पहले मैच मे स्पिन गेंदबाजों के आगे बेहद संघर्ष करते हुए नजर आए थे। यही वजह रही की कोहली 12 गेंदो में महज 6 रन बनाकर हरभजन सिंह का शिकार बने थे। यानि पिछले सीजन की तरह स्पिन गेदबाजों के आगे घुटने टेकने वाले कोहली 12वें सीजन में भी इस चक्रव्यूह में फंसते दिख रहे है।

 

Previous Article
Next Article