KXIP vs DC: पंत और गेल में होगी छक्के लगाने की जंग, देखें क्या कहते है आंकड़े

Published on: Mar 31, 2019 2:36 pm IST|Updated on: Mar 31, 2019 2:36 pm IST

Get daily updates from India Fantasy on Telegram

मुंबई को मात देकर जीत की पटरी पर वापिस लौटी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस लय को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले दूसरे मुकाबले में भी कामय रखना चाहेगी। KXIP vs DC की टीम सीजन के 13वें मुकाबलें में एक दूसरे के आमने-सामने होगी।

पंजाब की टीम ने जहां अपने आखिरी मैच में मुंबई को 8 विकेट से रौंदा था। वही, युवा सितारों से सजी दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को सुपर ओवर की जंग में मात दी थी।

KXIP vs DC होगी आमने-सामने

केकेआर के खिलाफ मिली शानदार जीत से दिल्ली का मनोबल काफी हद तक बढ़ा होगा। टीम लगातार दो मुकाबले घर मे खेलने के बाद अगला मैच चंडीगढ़ में खेलने पंहुचेगी। केकेआर के खिलाफ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने बेहद शानदार पारी खेली थी।

 

Pic Credit@Espncricinfo

लेकिन अपनी दमदार गेंदबाजी के चलते महफिल कागिसो रबाडा ने लौटी थी। ऐसे में देखने वाली बात होगी की अपने घरेलू मैदान पर मजबूत नजर आयी दिल्ली की टीम पंजाब के खिलाफ कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

 

घर में दमदार नजर आती है पंजाब

वही, पंजाब की टीम लगातार दूसरा मुकाबला अपने घरेलू परिस्थितियों में खेलेगी। जिसका कही ना कही टीम को मानसिक लाभ जरुर मिलेगा। मुंबई के खिलाफ टीम के टॉप ऑर्डर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की थी।

Pic Credit@Espncricinfo

केएल राहुल का फॉर्म में वापिस लौटना टीम के लिए सबसे अच्छी खबर है। आइए एक नजर डालतें है इन दोनों ही टीमो के बीच हुई आईपीएल में भिड़त और कुछ आंकड़ो पर..

 

यह भी पढ़े –  KXIP vs DC Dream11 Hindi Prediction, आईपीएल 2019, Team News, Playing 11

 

1. दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने कुल मिलाकर 22 मैच खेलें है, जिसमे 13 दफा बाजी किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों में लगी है। जबकि 9 बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। 11वें सीजन के दो ही मैचों मे किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली की टीम को हार का स्वाद चखाया था।

2. साल 2011 में दिल्ली ने 231/4 का स्कोर पंजाब के खिलाफ बनाए था। जो की दोनों टीमों के बीच का सर्वाधिक स्कोर भी है। जबकि साल 2017 में दिल्ली की टीम 67 रनों पर ऑलआउट हुई थी, जो सबसे न्यूनतम स्कोर है।

3. मौजूदा टीम में पंजाब के मयंक अग्रवाल ने दिल्ली के खिलाफ दो अर्धशतकीय पारी खेली है। जबकि दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ दो फिफ्टी लगाई है। दोनों टीमों के बीच कुल 26 अर्धशतक लगे है। दिल्ली और पंजाब के बीच कुल मिलाकर 188 छक्के लगे है।

4. दिल्ली के अमित मिश्रा ने साल 2016 में पंजाब के खिलाफ महज 11 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थें। जो की बेस्ट बॉलिग फिगर है।

5. इसी मैदान पर आखिरी सीजन में केएल राहुल ने दिल्ली के खिलाफ महज 14 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

 

Previous Article
Next Article