MI vs CSK: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई और चेन्नई के नाम दर्ज हुए कुछ दिलचस्प रिकॉर्डस, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी मुंबई

Published on: Apr 4, 2019 11:22 am IST|Updated on: Apr 4, 2019 4:30 pm IST

आईपीएल की दो सबसे कामयाब टीमें के बीच खेले गए मुकाबलें में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से मात दी। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने यह जीत दर्ज की।

मुंबई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। जबकि चेन्नई की टीम को इस सीजन में पहली दफा हार का सामना करना पड़ा है। आइए एक नजर डालतें है इस मैच में बने कुछ रिकॉर्डस पर..

1.मुंबई ने पूरा किया जीत का शतक

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई की टीम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई की ये आईपीएल में कुल मिलाकर 100वीं जीत थी।

यानि मुंबई ने आईपीएल में अपना जीत का शतक पूरा कर लिया है। मुंबई ऐसा करने वाली आईपीएल की पहली टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स इस कड़ी में दूसरे नंबर पर है। जिन्होने आईपीएल में 93 जीत अपने नाम की है।

 

2. धोनी ने पूरे किए चार हजार

महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस मैच में चेन्नई को जीत दिलाने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होनें एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम जरुर कर लिया है।

धोनी ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 4,000 रन पूरे कर लिए है। वो ऐसा करने वाले सुरेश रैना के बाद दूसरे बल्लेबाज है।

 

3, मलिंगा सबसे आगे

मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन बहुमुल्य विकेट अपने नाम किए, जिसमें से एक विकेट सेट बल्लेबाज केधार जाधव का भी था। मलिंगा ने आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यदा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 

Pic Credit@Espncricinfo

मलिंगा के नाम चेन्नई के खिलाफ कुल 26 विकेट हो गए है। उन्होने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा जिनके नाम 24 विकेट दर्ज थें।

 

यह भी पढे़े – MI vs CSK IPL 2019: Pandya brothers, pacers earn Mumbai second win

4. मुंबई ने दी चेन्नई को सबसे ज्यादा हार

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियस ने चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराने का नाम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई की टीम ने चेन्नई को 27 मैचों में 15वीं बार हार का स्वाद चखाया है।

चेन्नई को आईपीएल के इतिहास में   इससे ज्यादा बार किसी अन्य टीम के हाथों हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article