JAI vs PUN Dream11 प्रो कबड्डी लीग Match Prediction, Team Preview

Published on: Nov 22, 2018 5:39 pm IST|Updated on: Nov 23, 2018 12:14 pm IST

JAI vs PUN Dream11 Team Prediction, Fantasy Team News, Playing 7

 जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुणेरी पलटन|Match Prediction, Team News Lineups

प्रो कबड्डी लीग 2018| जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुणेरी पलटन

 

प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन में Puneri Paltan का सामना इस सीजन की सबसे कमजोर नजर आयी टीम Jaipur Pink Panthers से होगा। Puneri Paltan  Jaipur के मुकाबलें काफी मजबूत नजर आती है। लेकिन Jaipur की टीम ने भी इस सीजन एक दो बड़े उलटफेर करके दिखाए है। ऐसे में एक रोमांचक भिड़त होने की उम्मीद की जा रही है।

Puneri Paltan की टीम ने इस सीजन कुल मिलाकर 15 मैच खेले है। जिसमें टीम को 6 में जीत तो 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पिछले कुछ मैचों में Nitin Tomar की कमी बुरी तरह से अखरी है। Nitin के ना होने के चलते टीम के बाकी रेडर टीम को रेड में पॉइंटस दिलाने में नाकामयाब रहे है। जिसके चलते टीम ने पिछले मैचों में हार का सामना किया है।

हालांकि टीम के डिफेंस ने रेडर के मुकाबला अच्छा खेल दिखाया है। टीम के कप्तान Girish Maruti ने टीम के डिफेंस को आगे से लीड किया है। वही Ravi Kumar , Rinku Narwal ने कप्तान का बखूबी साथ दिया है। हालांकि टीम इस सीजन प्लेयरों के चोटिल होने से प्रदर्शन में निरंतरता नही दिखा पाई है।

वही दूसरी तरफ Jaipur Pink Panthers की टीम के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन कुल मिलाकर 11 मैच खेलें है जिसमें टीम को महज 3 में ही जीत मिली है। जबकि बाकी के 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के स्टार रेडर और कप्तान Anup Kumar इस सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहे है। Anup के नाम इस सीजन 11 मैचों में महज 46 पॉइंटस दर्ज है। हालांकि Deepak Hooda ने टीम को रेड में पॉइंटस दिलाए है। लेकिन उनको किसी भी रेडर का साथ नही मिल सका है। टीम का डिफेंस भी इस सीजन बिलकुल नही चल पाए है।

 

MATCH DETAILS

कब – 23 नवंबर रात 8 बजे से

कहाँ – Shree Shiv Chhatrapti Sports Complex, Pune

 

JAI vs PUN Team News

Nitin Tomar इस मैच के लिए उपलब्ध नही होगे। वो अभी तक पूरी तरीके से फिट नही है।

 

पिछले मैचों में प्रदर्शन(आखिरी पांच मैचों में)

टीम Jaipur Pink Panthers -LWLLW

Puneri Paltan -LLLLL

 

JAI vs PUN SQUAD

Jaipur Pink Panthers: Anup Kumar(c), Mohit Chhillar, Young Chang Ko, David Shilisia J Mosambayi, Bajirao Hodage, Gangadhari Mallesh, Deepak Niwas Hooda, Nitin Rawal, Santhapanaselvam, Ajit Singh, Ashok Kumar, Amit Kumar, Lokesh Kaushik, K. Selvamani, N. Shiva Ramakrishna, Anand Patil, Sandeep Kumar Dhull, Sunil Siddhgavali, Brijendra Singh Chaudhary.

Puneri Paltan- Girish Maruti Ernak(c) , Nitin Tomar, Deepak Kumar Dahiya, Akshay Jadhav, GB More, Rajesh Mondal, Parvesh, Lal Mohar Yadav, Monu, Bajrang, Ravi Kumar, Vikash Khatri, Vinod Kumar, Rinku Narwal, Amit Kumar, Takamitsu Kono, Sanjay Shrestha, Sandeep Narwal.

 

JAI vs PUN Playing 7 (Probable)

 

Jaipur Pink Panthers:

Defenders – Mohit Chillar, Sandeep Dhull, Amit Kumar

All-rounder –  Deepak Niwas Hooda, Nitin Rawal

Raiders – Anup Kumar, Ajinkya Pawar

 

Puneri Paltan:

 Defenders – Girish Maruti Ernak, Rinku Narwal, Ravi Kumar

All-rounder -Sandeep Narwal, Monu

Raiders – Akshay Jadhav,GB More

 

यह भी पढ़े – BEN vs BLR Dream11 Match Prediction 

 

JAI vs PUN Dream11 Fantasy Picks

 

Defenders – डिफेंडर के तौर पर Girish Maruti, Ravi Kumar, Mohit Chillar अच्छे विकल्प होंगे। Girish का प्रदर्शन इस सीजन बेहद शानदार रहा है। वही Ravi Kumar ने भी डिफेंस में लगातार पॉइंटस लिए है।

All-rounder – ऑलराउंडर के तौर पर Deepak Niwas Hooda , Sandeep Narwal अच्छी चॉइंस होंगें। Deepak ने पिछले कुछ मैचों में लगातार पॉइंटस लिए है उन्होने आखिरी तीन मैचों में तीन सुपर टेन लगाए है।

Raiders – रेडर के तौर पर GB More, Ajinkya Pawar अच्छे विकल्प होंगें। Ajinkya ने पिछलें दो ही मैचों में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। वही GB More ने पिछले मैच में 9 पॉइंटस अपने नाम किए थे।

 

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article