Pro Kabaddi 2019: रिशांक देवाड़िगा नहीं इस खिलाड़ी को सौंपी गई यूपी योद्धा की कमान,देखें टीम का नया अवतार

Published on: Jul 17, 2019 3:08 pm IST|Updated on: Jul 17, 2019 3:08 pm IST

Pro Kabaddi 2019 में कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही UP Yoddha की टीम ने इस सीजन के लिए अपना कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने स्टार रेडर Rishank Devadiga से कप्तानी छीनने के बाद युवा डिफेंडर Nitesh Kumar को टीम की कमान सौंपी है। Nitesh Kumar ने छठे सीजन में सबसे अधिक टैकल पॉइंटस अपने नाम किए थे।

 

नितेश होंगे यूपी के कप्तान

UP Yoddha ने सातवे सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। छठे सीजन में Rishank Devadiga की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली Up Yodddha की कमान इस बार Nitesh Kumar के हाथों में सौंपी गई है।

Nitesh Kumar का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद शानदार रहा था। Nitesh ने छठे सीजन के 25 मैचों मे कुल 100 टैकल पॉइंटस अपने नाम किए थे। जिसमे उन्होंने कुल 8 हाई फाइव लगाए थे। जबकि इतने ही मैचों में Nitesh ने 8 सुपर टैकल भी लगाई थी।

 

नयी जर्सी में नजर आएंगी टीम

UP Yoddha की टीम इस बार नयी जर्सी में नजर आएंगी। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान UP Yoddha ने PKL 2019 के लिए अपनी नयी जर्सी लॉन्च की। इसके साथ ही टीम ने अपने नए कप्तान का भी ऐलान किया।

पिछले सीजन डिफेंडर के तौर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले Nitesh Kumar को इस बार टीम की कमान सौंपी गई है। कोच अर्जुन को भरोसा है की टीम Nitesh Kumar की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।

 

यह भी पढ़े –  Pro Kabaddi 2019: युवा खिलाड़ियों पर खेला है जयपुर पिंक पैंथर्स ने बड़ा दांव,देखें टीम का पूरा विश्लेषण

दमदार नजर आ रही है यूपी योद्धा

UP Yoddha की टीम इस दफा काफी मजबूत नजर आ रही है। रेडिंग विभाग में Monu Goyat,Rishank Devadiga, Shrikant जैसे दमदार रेडर टीम के पास मौजूद है। जबकि डिफेंस में Nitesh Kumar,Sachin Kumar की जोड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि टीम में एक अनुभवी डिफेंडर की कमी जरुर साफतौर पर नजर आती है।

 

देखें हमारी खास पेशकश…

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article