विजय माल्या के साथ नजर आया ये दिग्गज बल्लेबाज,सोशल मीडिया पर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Published on: Jul 14, 2019 1:03 pm IST|Updated on: Jul 14, 2019 1:03 pm IST

भारत के बैंकों से धोखाधाड़ी करके विदेश भाग चुके विजय माल्या को बिग बॉस बताना विंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को काफी महंगा पड़ा गया है। गेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर विजय माल्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनको बिग बॉस बताया है। जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

 

माल्या के साथ नजर आए गेल

विंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भारतीय बैंकों के आरोपी विजय माल्या के साथ समय बिताते नजर आए। दरअसल इन दोनों की मुलाकत फॉर्मूला वन ग्रैंड पिक्स के वेन्यू पर हुई थी।

इसके बाद दोनों ने साथ में काफी समय बिताया और बातचीत की। गेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर विजय माल्य के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनको बिग बॉस बताया और कहा की उनके साथ मिलकर काफी मजा आया।

 

जमकर ट्रोल हुए गेल

विजय माल्या के साथ तस्वीर साझा करने के बाद क्रिस गेल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। लोगों ने माल्या के साथ उनकी तस्वीर पर एतराज जताया और उल्टे सीधे कमेंट भी किए। गेल की इस हरकत से उनके फैंस काफी नाराज नजर आए खासतौर पर भारतीय फैंस।

 

आरसीबी से खेल चुके है गेल

गेल आईपीएल में आरसीबी की टीम का काफी समय तक हिस्सा रहे थे। उस समय विजय माल्या टीम के मालिक हुआ करते थे।

Pic Credit@Espncricinfo

गेल ने आरसीबी के लिए शानदार क्रिकेट खेली थी और टीम को कई दफा अहम मौकों पर विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

यह भी पढ़े –  CWC 2019: 23 साल बाद बदलेगा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट को मिलेगा आज नया सरताज

 

विश्व कप में कुछ खास नहीं कर सके थे यूनिवर्स बॉस

विश्व कप 2019 में विंडीज की टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन टीम अगले मैचों में कुछ खास नहीं सकी थी।

वही, क्रिस गेल का बल्ला भी शुरुआती मैचों के बाद बेहद खामोश नजर आया था। उन्होंने तूफानी शुरुआत तो कई मैचों में की लेकिन वो अपनी पारी को तब्दील करने में नाकाम रहे थे।

For daily fantasy sports tips on your mobile phone, Fill out the form below

Previous Article
Next Article