Published on: Aug 2, 2019 3:28 pm IST|Updated on: Aug 2, 2019 3:28 pm IST
भारतीय टीम विंडीज दौर पहुंच चुकी है, टीम को इस दौरे पर 3 टी20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज शनिवार को पहले टी20 मुकाबले से करेंगी, जो की फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
विश्व कप में मिली हार के बाद से रोहित और कोहली के बीच अनबन की खबरें आ रही है,हालांकि कप्तान कोहली ने विंडीज रवाना से होने से पहले इस बात को नकारा था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है की कोहली द्वारा ली गई सारी ही तस्वीरों में हिटमैन दूर-दूर तक कही नजर नहीं आ रहे है।
टीम इंडिया लगभग एक महीने के दौरे के लिए विंडीज पहुंच चुकी है, टीम 3 अगस्त को टी20 मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पहले दो टी20 मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे,भारतीय टीम वहां पहुंच चुकी है और खिलाड़ियों ने साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
SQUAD ?? pic.twitter.com/2uBjgiPjIa— Virat Kohli (@imVkohli) August 2, 2019
SQUAD ?? pic.twitter.com/2uBjgiPjIa
— Virat Kohli (@imVkohli) August 2, 2019
लेकिन हैरान करने वाली बात ये है की कप्तान विराट कोहली की हर तस्वीर से हिटमैन गायब है, आमतौर पर दोनों को साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़े – IND vs WI: पहले टी20 में आमने सामने होंगे भारत और विंडीज,फ्लोरिडा में हैरान करने वाले है आंकड़ें
विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार ने भारतीय टीम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था, इसी बीच यह खबर भी सामने आई की कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ अनबन है।
Miami bound ???? pic.twitter.com/ywIh0ePTuZ— Virat Kohli (@imVkohli) July 29, 2019
Miami bound ???? pic.twitter.com/ywIh0ePTuZ
— Virat Kohli (@imVkohli) July 29, 2019
दरअसल रोहित विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते है, साथ ही वो उन्होंने अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद से रोहित और कोहली की अनबन की खबरों ने जोर पकड़ा।
हालांकि विंडीज रवाना होने से पहले कप्तान कोहली ने कहा था की उनके और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक है। हालांकि टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अबतक इस बात पर कोई प्रतिकिया नहीं दी है।